हर पंचायत में नमो चौपाल बनेगी : कृषि मंत्री कमल पटेल

कमल पटेलः हर पंचायतों की चौपालों से खेती संवारेंगे

उज्जैन,27 मई( प्रेस इंफार्मेशन सेंटर)।कृषि कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नमो चौपाल का निर्माण किया जाएगा। मंत्री श्री पटेल उज्जैन में हुए एग्री एक्सपो (कृषि मेले) के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नमो चौपाल पर किसान, ग्रामीण और कृषि वैज्ञानिक खेती-किसानी पर सामूहिक चर्चा करेंगे। मेले में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से आहवान किया कि वे जैविक खेती की ओर आगे बढ़ें। मंत्री श्री पटेल ने एग्री एक्सपो में लगाये गये विभिन्न स्टाल का अवलोकन किया।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जननी जन्म-भूमि हम सबके लिये महान है। किसानों से आधुनिक खेती, उन्नत खेती, जैविक खेती आदि की चर्चा के लिये कृषि मेलों का आयोजन किया जा रहा है। किसानों के हित में मंडियों का सुदृढ़ीकरण किया गया है। उन्होंने कृषि सम्बन्धित योजनाओं का विस्तार से जिक्र करते हुए किसानों से आहवान किया कि वे अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लें। शिवराज सरकार किसानों की चिन्ता करने वाली सरकार है। पहले कृषि विश्वविद्यालयों में प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती सम्बन्धित विषयों को पढ़ाया नहीं जाता था, परन्तु अब उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे इस सम्बन्ध में पढ़ाने का कार्य करें, जिससे हमारे किसान अधिक से अधिक प्राकृतिक एवं जैविक खेती कर सकें।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान अधिक से अधिक जैविक खेती करें। सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने कहा कि मोटा अनाज का उपयोग अधिक से अधिक करें। मोटा अनाज खाने में अधिक उपयोग करें। स्थानीय विधायक श्री पारस जैन ने कहा कि किसान जैविक खेती कर उत्पादन बढ़ायें। मेले में सर्वश्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, अनिल जैन कालूहेड़ा, सोनू गेहलोत, भारत सिंह बैस, विनोद शर्मा, कमल आंजना, नाहर सिंह पंवार, किसान आदि उपस्थित थे।

“आत्मा” कार्यालय का लोकार्पण

मंत्री श्री पटेल ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के परियोजना संचालक ‘आत्मा’ के उज्जैन कार्यालय का लोकार्पण किया।

संयुक्त संचालक कृषि कार्यालय का भूमि-पूजन

मंत्री श्री पटेल ने उज्जैन में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के संभागीय कार्यालय ज्ञान प्रसार केन्द्र (संयुक्त संचालक कृषि) का भूमि-पूजन किया।

Print Friendly, PDF & Email

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*