भोपाल 17 नवंबर(प्रेस इंफार्मेशन सेंटर)। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, संस्कृति और विज्ञान का समन्वित स्वरूप है, जिसे आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली में समाहित करना समय की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के सिद्धांतों का उन्नयन और उनका व्यापक एकीकरण आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास के लिये जरूरी है। मंत्री सुश्री भूरिया रविवार को सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी भोपाल में आयोजित “सु-संतति 2.0” संगोष्ठी को संबोधित कर रही थीं।
मंत्री सुश्री भूरिया ने प्राचीन ज्ञान और विज्ञान के माध्यम से सुजनन विज्ञान की विरासत को आगे बढ़ाना” विषयक संगोष्ठी की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन समयानुकूल और भविष्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग प्रदेश की लगभग 75 प्रतिशत जनसंख्या तक पोषण, स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों पर कार्य कर रहा है, जो इसे सबसे प्रभावी जनहितकारी विभाग बनाता है। उन्होंने कहा कि कमजोर और एनीमिक मां, कुपोषित बच्चों को जन्म देती है, जिससे उनका संपूर्ण जीवन जोखिम में रहता है। वहीं कुपोषण का दुष्चक्र देश की प्रगति में भी बाधक बनता है। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वर्णित गर्भसंस्कार की अवधारणा विज्ञानसम्मत एवं व्यवहारिक है, जिसमें संतुलित आहार, सकारात्मक विचार और जीवनशैली गर्भस्थ शिशु के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि कोविड काल ने यह सिद्ध कर दिया कि आयुर्वेद, योग और प्राचीन उपचार पद्धतियां आज भी उतनी ही प्रभावी हैं जितनी सदियों पहले थीं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों ने घरेलू आयुर्वेदिक उपायों से अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा। इसी कारण आज के युग में आयुर्वेद को उन्नत कर स्वास्थ्य व्यवस्था में शामिल करना अनिवार्य हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आयुष विभाग के माध्यम से आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया।
मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि आयुर्वेद पर उनकी आस्था ही थी कि उन्होंने अपनी विधानसभा और जिला स्तर पर कुपोषण निवारण का बड़ा अभियान ‘मोटी आई’ शुरू किया। इसमें बच्चों को आयुर्वेदिक तेल से मालिश, आयुर्वेदिक उपचार और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया। जिले में 1950 चिन्हित बच्चों में से 1800 से अधिक बच्चे कुपोषण मुक्त हो गए। उन्होंने बताया कि इस नवाचार के लिए जिले की कलेक्टर को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार भी मिला है।
मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि आयुर्वेद को विश्वपटल पर प्रमुख स्थान दिलाने के लिए जरूरी है कि आयुर्वेदिक औषधियों पर विस्तृत शोध हो, क्लीनिकल ट्रायल हों और इनके परिणाम प्रमाण-आधारित रूप में दुनिया के सामने आएं। उन्होंने सुझाव दिया कि नई पीढ़ी के चिकित्सकों को आधुनिक चिकित्सा और आयुर्वेद के मध्य तालमेल स्थापित करने का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए, ताकि मरीज को दोनों प्रणालियों का लाभ एक साथ मिल सके।
मंत्री सुश्री भूरिया ने केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार के आयुष क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश ने खुशीलाल आयुर्वेदिक संस्थान को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप दिया है, जहाँ देश-विदेश से लोग आयुर्वेदिक उपचार और जीवनशैली आधारित थेरेपी के लिए आते हैं। आयुर्वेद हमारी सांस्कृतिक और वैज्ञानिक विरासत है, जिसे आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़कर भारत वैश्विक मंच पर एक नया, संतुलित और टिकाऊ स्वास्थ्य मॉडल प्रस्तुत कर सकता है।
इस अवसर पर मंत्री सुश्री भूरिया ने सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी की चांसलर प्रीति सलूजा, चेयरमैन डॉ. हरप्रीत सिंह और वाइस चेयरमैन इंजीनियर अभिराज द्वारा आयुर्वेद और प्राचीन भारतीय ज्ञान की दिशा में किये गये इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा की भविष्य में भी ऐसे विषयों पर राष्ट्रीय स्तर के आयोजन होते रहेंगे।
Category: स्वास्थ्य रहस्य
-

आयुर्वेद को गौर से देख रहा संसारःनिर्मला भूरिया
-

दवा माफिया ने नकली माल खपाने के लिए संघ के संगठन में भेजे बिहारी तस्कर
(अंग्रेजी अनुवाद सहित)भोपाल, 20 सितंबर(प्रेस इंफार्मेशन सेंटर)। बिहारी दवा माफिया ने एमपी में नकली माल खपाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एक उपभोक्ता संगठन को अपना ठिकाना बनाया है। ये दवा माफिया मंहगी ब्रांडेड दवाओं की नकल बाजार में उतार रहा है। ब्रांडेड दवाओं की इस नकल को दवा विक्रेता छूट देकर बेच रहे हैं। जब इस कारोबार को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरु की गई तो दवा माफिया ने संघ से जुड़े उपभोक्ता संगठन की आड़ में दबाव बनाना शुरु कर दिया।
वैश्विक स्तर पर दवाओं के मूल्य तय करने वाले कई कारक कार्य करते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) मूल्य निर्धारण नीतियों पर दिशानिर्देश प्रदान करता है । भारत में राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) राज्य सरकारों के निकायों के माध्यम से ये कार्य करता है। दवाओं की कीमतें घटाने के लिए मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों के माध्यम से सफल अभियान चलाया है। सरकार के इस पुनीत कार्य में कई निजी संगठन भी अपना सहयोग दे रहे हैं।कुछ दवाओं विशेष रूप से जीवन रक्षक दवाईयों पर वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) घटाकर सरकार सस्ती दवाईयां उपलब्ध करा रही है।
घरेलू दवा उद्योग को सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री(APIs) और दवा मध्यवर्ती (drug intermediates) उपलब्ध करवाकर सरकार सस्ती दवाएं दिलाने का प्रयास कर रही है।इन प्रयासों से जेनरिक दवाओं का बाजार बढ़ा है और दवाओं की कीमतें काबू में आई हैं। भारत का औषध मूल्य नियंत्रण आदेश (DPCO) एक नियामक तंत्र है जो आवश्यक वस्तुओं के अधिनियम, 1955 के तहत स्थापित किया गया है। यह राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) को आवश्यक दवाओं के मूल्यों की निगरानी और विनियमन करने का अधिकार देता है
दवा माफिया ने इस निर्धारित ढांचे को चकमा देने के लिए उपभोक्ता संगठनों के माध्यम से भ्रम फैलाने की कोशिश शुरु कर दी है कि वह आम लोगों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। दवा माफिया की इस चाल की पोल न खुले इसके लिए संघ से जुड़े एक उपभोक्ता संगठन में उसने कुछ बिहारी युवाओं को स्वयंसेवक बताकर नौकरी पर रखवाया है। मध्यप्रदेश सरकार पर संघ का दबाव बनाकर उसने इस संगठन को एक सरकारी मकान भी आबंटित करवा दिया है। करोड़ों रुपए खर्च करके इस मकान में उपभोक्ता पंचायत के नाम पर एक हाल निर्मित कराया जा रहा है।
दवा माफिया ने इस संगठन की आड़ में भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) से लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश (FDA MP) की ओर से नियुक्त ड्रग कंट्रोलर अथारिटी (औषधि नियंत्रक प्राधिकारी) पर दबाव बनाना शुरु कर दिया है। एक सर्वमान्य तथ्य है कि किसी भी नई दवा को बाजार तक लाने में दस साल लगते हैं। इस पर लगभग सत्रह हजार करोड़ रुपए का खर्च आता है। दस में से नौ क्लीनिकल ट्रायल नाकाम हो जाते हैं। यही वजह है कि ब्रांडेड दवाईयों की कीमतें अधिक होती हैं। जब दवाईयों की लागत वापस आ जाती है तब उन दवाओं को बाजार में सस्ती कीमत पर बेचा जा सकता है। यही वजह है कि भारत सरकार ने जेनरिक दवाईयों के वितरण के ढांचे को मजबूत बनाने का प्रयास किया है। दवा माफिया इसी अभियान की आड़ लेकर इथिकल दवाईयों की नकल बाजार में उतार रहा है।
ये दवा विक्रेता अपनी दूकानों पर 20 से 90 प्रतिशत तक सस्ती दवाओं के बोर्ड लगाकर डुप्लीकेट माल ग्राहकों को उपलब्ध करवाते हैं। ये दवाईयां घटिया फैक्ट्रियों में बनाई जा रहीं हैं। चीन से इन दवाओं का सस्ता साल्ट लाकर उन्हें स्थानीय स्तर पर पंजीकृत दवा कंपनियों के माध्यम से बेचा जा रहा है। इन दवा कंपनियों पर शर्त है कि वे ब्रांडेड साल्ट से ही दवाएं बनाएं, जिसके दाम अधिक होते हैं। वास्तव में ये कंपनियां नकली साल्ट उपयोग करती हैं और तयशुदा मंहगी एमआरपी से कम मूल्य पर दवाईयां उपलब्ध करवाती हैं।
नकली दवाओं का ये संगठित कारोबार निरंतर बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन सालों में दिल्ली में 20 करोड़ से ज़्यादा की नकली दवाएं ज़ब्त की गई हैं और कई गिरफ्तारियां हुई हैं। कमजोर निगरानी तंत्र ,भ्रष्टाचार और मुनाफे के लालच के कारण यह कारोबार फल-फूल रहा है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और पड़ोसी राज्यों से भी नकली दवाओं की सप्लाई जारी है।कैंसर, किडनी, लिवर, डायबिटीज हाइपरटेंशन और हृदय संबंधी गंभीर रोगों से संबंधित दवाओं की मांग अधिक होने से इनकी नकली दवाएं आसानी से खपाई जा रही हैं।
आगरा में नामचीन दवा कंपनी ग्लेनमार्क, सनफार्मा, जायडस, सनोफी आदि कंपनियों की नकली दवाएं बरामद हुईं हैं।एसटीएफ के एडीशनल एसपी राकेश यादव के अनुसार सूचना पर एसटीएफ ने आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से एक ऑटो को पकड़ा जिसमें दवाएं भरी थीं। इनमें एक करोड़ की दवाएं तो एंटी एलर्जी की सनोफी कंपनी की एलेग्रा 125 थी।
दवा माफिया के एक बिहारी एजेंट से जब इस संबंध में बात की गई तो उसने कहा कि हम उपभोक्ता की सुविधा के लिए कार्य कर रहे हैं। जब उससे पूछा गया कि उपभोक्ता के अधिकारों के लिए वैधानिक दवा नियामक संस्थाएं पहले से मौजूद हैं आपका कार्य गैर कानूनी है तो उसने अपने बचाव में कहा कि हम केवल ड्रग इंस्पेक्टरों के कार्य में सहयोग कर रहे हैं।जब उससे कहा गया कि बाला साहब ठाकरे कहा करते थे कि एक बिहारी सौ बीमारी तो वह झेंप गया और उसने वार्तालाप बंद कर दिया।Drug Mafia Deploys Bihari Smugglers into Sangh’s Organization to Push Fake Medicines
Bhopal, September 20 (Press Information Centre).
The Bihari drug mafia has chosen a consumer organization linked to the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) in Madhya Pradesh as its base to distribute counterfeit medicines. These mafias are flooding the market with duplicates of expensive branded drugs. Retailers are selling these imitations at discounted rates. When the authorities initiated necessary action to curb this trade, the mafia began using the RSS-affiliated consumer organization as a cover to exert pressure.At the global level, several factors determine the pricing of medicines. The World Health Organization (WHO) provides guidelines on pricing policies. In India, the National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA) performs this function through state government bodies. To reduce drug prices, the Modi government has successfully launched the Pradhan Mantri Jan Aushadhi Kendras. Several private organizations are also supporting this noble initiative. By reducing GST on certain life-saving medicines, the government is making drugs more affordable.
To support the domestic pharmaceutical industry, the government is ensuring the supply of Active Pharmaceutical Ingredients (APIs) and drug intermediates, thereby making cheaper medicines available. These efforts have boosted the generic drug market and helped keep prices in check. India’s Drug Price Control Order (DPCO), established under the Essential Commodities Act, 1955, empowers NPPA to monitor and regulate the prices of essential medicines.
To evade this regulatory framework, drug mafias have begun spreading the illusion—through consumer organizations—that they are working to make medicines cheaper for the common man. To conceal their scheme, they employed several youths from Bihar as “volunteers” in an RSS-linked consumer organization. By leveraging pressure on the Madhya Pradesh government through the Sangh, they even managed to secure a government building for this organization. Spending crores of rupees, they are now constructing a hall in the name of “Consumer Panchayat.”
Under the guise of this organization, the mafia has started exerting influence on the Drug Controller General of India (DCGI) and the state-appointed Drug Controller Authority under the Food and Drug Administration, Madhya Pradesh (FDA MP). It is a well-established fact that bringing a new medicine to market takes ten years and costs about ₹17,000 crore. Nine out of ten clinical trials fail, which is why branded medicines are expensive. Once the development cost is recovered, such medicines can be sold at cheaper rates. This is why the Indian government has been strengthening the distribution system of generic medicines. The mafia, however, is misusing this campaign to release imitations of ethical drugs in the market.
These retailers attract customers with boards claiming 20% to 90% discounts and then supply counterfeit drugs. These medicines are produced in substandard factories. Cheap salts are imported from China and then sold locally through registered pharmaceutical companies. These companies are mandated to use branded salts, which are costlier, but in reality, they use fake salts and supply medicines at prices lower than the fixed high MRP.
This organized trade of counterfeit medicines is continuously growing. In the last three years alone, fake medicines worth more than ₹20 crore have been seized in Delhi, with several arrests made. Weak monitoring mechanisms, corruption, and greed for profit are fueling this trade. Despite ongoing police action, counterfeit medicines continue to flow through online platforms and neighboring states. The demand for drugs related to cancer, kidney, liver, diabetes, hypertension, and heart diseases has made counterfeits easy to sell.
In Agra, counterfeit medicines of well-known companies such as Glenmark, Sun Pharma, Zydus, and Sanofi have been seized. According to STF Additional SP Rakesh Yadav, acting on a tip-off, the STF caught an auto loaded with medicines at Agra Fort railway station. Among these, fake anti-allergy medicines worth ₹1 crore—specifically Sanofi’s Allegra 125—were found.
When a Bihari agent of the drug mafia was confronted about this, he claimed, “We are working for the convenience of the consumer.” When asked why his activities were illegal when statutory drug regulatory authorities already exist to protect consumers’ rights, he defended himself by saying they were only “assisting drug inspectors.” When reminded that Balasaheb Thackeray once said, “One Bihari equals a hundred diseases,” he became embarrassed and ended the conversation.
-

डॉलर कमाना है तो इक्विटास बैंक से करें दोस्ती
भोपाल, 02 अगस्त(प्रेस इंफार्मेशन सेंटर)। कार्पोरेट क्षेत्र के इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड अधिक मुनाफा दिलाने की वजह से निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है। ग्राहकों से चाय पर चर्चा के दौरान बैंक के अधिकारियों ने अनिवासी भारतीयों को डॉलर में कमाई करने के रास्ते सुझाए।
चाय पर चर्चा के लिए पधारे रियल इस्टेट व्यवसायी और समाजसेवी राजेन्द्र जैन (टीआई) ने अपने अनुभव सुनाते हुए कहा कि विदेशों के बैंकिंग लाऊंज में इक्विटास स्माल फायनेंस बैंक की सुविधाएं बहुत आसानी से उपलब्ध होती हैं। बैंक ने जिस तरह अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए कैंसर के इलाज और पर्यावरण रक्षा की दिशा में अपने कदम बढ़ाए हैं वह एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि बैंक के एफसीएनआर उपकरण से भारतीय उपभोक्ताओं को डालर कमाने का प्रवेश द्वार मिल गया है। उन्होंने कहा कि वे अब तक विश्व के चौंतीस देशों में भ्रमण कर चुके हैं, कई देशों में उन्होंने इक्विटास बैंक की सुविधाओं का लाभ उठाया है।
बैंक मैनेजर लोकेश जैनः समृद्धि के साथ पर्यावरण मित्र वस्तुओं के उपयोग का संदेश
बैंक के शाखा प्रबंधक लोकेश जैन ने बताया कि बैंक ने विदेशी मुद्रा कार्ड, विदेशी मुद्रा अनिवासी (एफसीएनआर) जमा और धन लाने ले जाने जैसी सुविधाओं को सरल बनाया है ।
बैंक के अधिकारी मिनहाज खान ने बताया कि बैंक के ने अनिवासी भारतीयों को टैक्स बचाने और विभिन्न विदेशी मुद्राओं के साथ ज्यादा मुनाफा कमाने का मार्ग प्रशस्त किया है। इक्विटास बैंक बार बार विदेश जाने वाले और विदेश से भारत आने वाले ग्राहकों के लिए बहुत कम शुल्क में सारी सुविधाएं एक साथ उपलब्ध करा देता है।
चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान आए ग्राहकों ने बैंक की गतिविधियों की जानकारी ली। बैंकिग से जुड़े अपने अनुभव सुनाए और अपने परिजनों को इक्विटास बैंक से जोड़ने में रुचि दिखाई।
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने सेविंग एकाऊंट धारकों के लिए नए स्लैब के तहत 7% ब्याज देता है । -

दुनिया भर में हैं हिंदी की समृद्ध विरासत को चाहने वाले
भोपाल,21जनवरी,(प्रेस इन्फॉर्मेशन सेंटर)अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के संचालक श्री अशोक कड़ेल ने कहा कि भाषायी सद्भावना आवश्यक है। नई शिक्षा नीति में भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार और उपयोग की बात कही गई है। मध्यप्रदेश में हिंदी ग्रंथ अकादमी ने भारतीय ज्ञान परम्परा से संबंधित अनेक प्रकाशन किए हैं। भारतीय ज्ञान परंपरा का अध्ययन विद्यार्थियों द्वारा अवश्य किया जाना चाहिए। इसके साथ ही अनुवाद को भी महत्व दिया जा रहा है।
“तकनीकी युग में मातृभाषा का अस्तित्व और चुनौतियां” विषय पर हुई इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मप्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के मंत्री संचालक श्री कैलाशचंद्र पंत शामिल हुए। श्री पंत ने कहा कि आज यह ध्यान रखना आवश्यक है कि भाषाओं के विकास में तकनीक हावी न हो जाए और हम तकनीक के गुलाम न हो, बल्कि तकनीक के स्वामी हों। भोगवादी संस्कृति संघर्ष बढ़ा देती है। आज यह जरूरी है कि हम अपनी ज्ञान परम्परा और समृद्ध संस्कृति को महत्व दें, तभी प्रकृति से भी जुड़ सकेंगे। श्री पंत ने हिंदी और भारतीय भाषाओं के परस्पर सम्पर्क पर विस्तृत प्रकाश डाला। यह संगोष्ठी राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित की गई। संगोष्ठी में भाषा विकास परिषद के निदेशक श्री रवि टेकचंदानी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी और हिंदी प्रेमी उपस्थित थे।
विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रोफेसर खेमसिंह डहेरिया ने कहा कि शीघ्र ही विभिन्न भाषाओं का संयुक्त कोष प्रकाशित किया जाएगा। मध्यप्रदेश में चिकित्सा और अभियांत्रिकी पाठ्यक्रमों के हिंदी में प्रारंभ होने से हिंदी का प्रचार बढ़ा है। विभिन्न भाषाओं की श्रेष्ठ पुस्तकों का अन्य भाषाओं में अनुवाद भी जरूरी है। अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस का आयोजन यूनेस्को द्वारा की गई पहल है, जिसका हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के वक्ताओं में सिंधी भाषा के प्रतिनिधि के रूप में श्री अशोक मनवानी और श्रीमती कविता इसरानी ने हिस्सा लिया। श्रीमती इसरानी ने सिंधी भाषा के उत्पत्ति, विकास, विभिन्न लिपियों के उपयोग और विभाजन के कारण भाषा संरक्षण में उत्पन्न समस्याओं पर रोशनी डाली। मराठी भाषा के प्रतिनिधि भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री अनिल निगुडकर और विश्वविद्यालय के कुल सचिव श्री शैलेन्द्र जैन ने भी विचार व्यक्त किए।
-

बड़े बाबा के छोटे भक्त
इस महाकुंभ के शाही स्नान में बारह फरवरी से छह करोड़ से अधिक लोग एक साथ गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम में स्नान करने जा रहे हैं। तीर्थयात्रियों के अखाड़ों से जुड़े लाखों सनातनी एक साथ महाकुंभ में होंगे। महाकुंभ पहली बार नहीं जा रहा है। ये परम्परा सनातनकाल से चली आ रही है। ऐसे भगवान के दरबार में दमोह जिले के कुंडपुर तीर्थ में बड़े बाबा के चंद ओछे भक्तों की जो थू थू हो रही है वह विचारणीय है। यहां जैन मुनि अंतरमना आचार्य आकर्षक सागर जी को मंदिर समिति के कुछ सदस्यों ने निराहार गमन करने के लिए मजबूर कर दिया। अंतरमना संघ के भक्तगण यहां नए साल के आगमन के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन करना चाह रहे थे। मंदिर समिति का कहना था कि तीर्थ क्षेत्र की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है इसलिए दूसरे कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जा सकती। बांसुरी म्युजिकल ग्रुप के अक्षय पंड्या और डिशी जैन की भजन मंडली ये कार्यक्रम प्रस्तुत करने जा रही थी। समिति के कुछ कुटिल मंदिर समिति ने कहा कि लड़कियां नाचने के इस कार्यक्रम के बारे में विचार नहीं किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह धार्मिक आयोजन आचार्य श्री आकर्षक सागर जी के नाम पर हो रहा था इसलिए मंदिर समिति ने इस पर रोक लगा दी। आकर्षक सागर जी तो अगले दिन सुबह क्षेत्र से निराहार गमन कर गए इस घटना पर कई सवाल कर दिए गए हैं। कुंडपुर में इस तरह की घटनाएं बार-बार क्यों घटती हैं। यहां आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की कृपा से विशाल मंदिर बनकर तैयार हो गया है। सैकड़ों साज़िशों के मंदिर बने हुए हैं। ये विशाल तीर्थ पूरी दुनिया में जैन धर्म की कीर्ति पताका फहरा रहा है। पूर्ण होने के बाद आचार्यश्री मंदिर में विशाल पंच कल्याणक महोत्सव के लिए गए थे। आचार्यश्री ने भी तीर्थ क्षेत्र से यात्रा की थी। निर्यापक बनाये गये सुधा सागर जी महाराज ने भी तीर्थ क्षेत्र से कुछ ऐसी ही मनःस्थिति में गमन किया था। जबकि वे तो आचार्य श्री के ही नियुक्त किये गये निर्यापक संत थे। आचार्य सागर जी को गणाचार्य पुष्पदंत सागर जी ने चार शिष्यों के साथ आचार्य की पदवी प्रदान की है। ये समाधिनाथ पुलक सागर जी,प्रमुख सागर जी और प्रमुख सागर जी भी शामिल हैं। इस समारोह में जाने वाले प्रोफेसर के पदवी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड एलेक्टोल ने प्रतिनिधि के रूप में अपने सलाहकार प्रोफेसर फिलिप एलेक्जेंड्रा को भी भेजा था। ये अमेरिकी सरकार की ओर से उनका सम्मान था। ऐसे विद्वान संत को कुंडलपुर समिति ने क्यों स्वीकार नहीं किया, इस पर पूरी दुनिया के जैन समाज के बीच गंभीर सांत्वना मनन चल रहा है। निश्चित रूप से आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का वास्तुशिल्प अद्वितीय है। बड़े बाबा भगवान आदिनाथ की विशाल प्रतिमा बिना खंडित किस चमत्कारिक तरीके से नए मंदिर में हो गई ये अनोखी घटना। लाल पत्थर से बना कुंड, पुरी का जैन मंदिर, अयोध्या के भगवान श्रीराम के मंदिर की ऐसी ही अद्भुत संरचना है। इस तीर्थ क्षेत्र की वंदना करने के लिए दक्षिणी आचार्य श्री आकर्षक सागर जी की सेवा और साख लेकर यहां की प्रबंधन समिति तीर्थ क्षेत्र की यशोगाथा पूरी दुनिया में निकाली जा सकती थी, लेकिन समिति में पाई गई जगह पर कुछ ओछे लोगों ने इसे तीर्थ क्षेत्र की गरिमा का खंडन कर दिया। तीर्थ क्षेत्र समिति के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ उस वक्त वहां मौजूद नहीं थे। इस घटना के बाद उन्होंने खेद भी व्यक्त किया। असल में उनके कुछ षडयंत्रकारी कार्यकर्ताओं ने ये कहा था कि निवृत्तमान अध्यक्ष संतोष सिंघई ने मंदिर की कमान दमोह के बाहर जैन धर्मावलंबियों के हाथों में दे दी है। दरअसल मंदिर निर्माण में पूरी दुनिया में अंतिम जैन धर्मावलंबियों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया था। तब आचार्य श्री ने सकारात्मक लोगों को दिये महत्वपूर्ण उत्तर। कुछ लोगों को मंदिर निर्माण के कार्य से दूर रखा गया था। आज वही लोग मंदिर के आभूषण बन गए हैं और वे कुंडलपुर की चमक-दमक को फीका करने की वजह बन रहे हैं। आचार्यश्री ने इस मंदिर को पूरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए जैन धर्म की वकालत का संदेश दिया था। आज भारत में जैन धर्म को अल्पसंख्यक माना जाता है। सनातन धर्म के विभिन्न मतावलंबियों में भी जैन धर्म के मतावलम्बियों को प्रेरणा लेनी होगी।
-

डाक्टरों को मनपसंद जिलों में नौकरी की छूटः राजेन्द्र शुक्ल
विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डिस्ट्रिक्ट रेसिडेंसी प्रोग्राम में हुआ संशोधन
भोपाल,19 दिसंबर(प्रेस इंफार्मेशन सेंटर)। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिये शासन प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य चिकित्सकों, विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये डिस्ट्रिक्ट रेसिडेंसी प्रोग्राम में संशोधन किया गया है। 1 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2022 के 319 स्नातकोत्तर छात्र चिकित्सकों को प्रदेश के विभिन्न जिला अस्पतालों में तैनात किया जाएगा। इस पहल से ग्रामीण इलाकों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित होगी, साथ ही चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में भी व्यापक सुधार होगा।
स्वास्थ्य आयुक्त तरुण राठी ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने ग्रामीण और पिछड़े जिलों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट रेसिडेंसी प्रोग्राम को संशोधित स्वरूप में लागू किया है। डिस्ट्रिक्ट रेसिडेंसी प्रोग्राम, जो 1 अप्रैल 2023 से मध्यप्रदेश में लागू हुआ था, अब 18 दिसंबर 2024 को जारी संशोधित नीति के तहत अधिक पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ लागू किया जाएगा। प्रत्येक जिले में अधिकतम 12 छात्र चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी, जिसमें प्रत्येक विषय के दो विशेषज्ञ शामिल होंगे।
इस नीति के तहत छात्र चिकित्सकों को अपनी पसंद के अनुसार जिले का चयन करने का अवसर प्रदान किया गया है। पिछड़े जिलों में सेवा देने के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का प्रावधान भी किया गया है। साथ ही, निगरानी और पारदर्शिता के लिए “दर्पण पोर्टल” और “सार्थक एप” को आपस में जोड़ा गया है। इससे जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ सेवाएं बेहतर होंगी, साथ ही छात्र चिकित्सकों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा।
-

भीमाशंकर शनकुशल ने भारोत्तोलन में जीता स्वर्ण पदक
भोपाल,14 दिसंबर,(प्रेस इंफार्मेशन सेंटर)। राजधानी के भारतीय योग अनुसंधान केंद्र के नवयुवा खिलाड़ी भीमाशंकर शनकुशल ने दिल्ली में आयोजित भारोत्तोलन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। स्वर्गीय आचार्य हुकुमचंद शनकुशल के सबसे छोटे पुत्र का ये कौशल अब राज्य के भाल पर नए मुकुट के रूप में उभरकर सामने आ गया है।

भीमाशंकर शनकुशलः देश का परचम फहराने वाला लंबी दौड़ का घोड़ा.
नई दिल्ली के प्रहलादपुर स्टेडियम में आयोजित 68th स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया (एस.जी.एफ.आई- 2024) के इस आयोजन में भारोत्तोलन राष्ट्रीय खेलों में 122kg स्नैच और 152kg क्लीन एंड जर्क लगाकर उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता में देश भर के 24 अलग अलग राज्यों के प्रतियोगी शामिल हुए थे। इनके बीच मध्यप्रदेश के भीमाशंकर शनकुशल ने शानदार भारोत्तोलन का प्रदर्शन करके पहला स्थान प्राप्त किया है ।
स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया, एशिया के खेल संगठनों की प्रतिनिधि संस्था है। भीमाशंकर ने दसवीं क्लास के 81 किलो से कम वजन वाले छात्रों के बीच वैयक्तिक मुकाबले में ये सफलता हासिल की है।
एशियन खेलों को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए चीन के बीजिंग स्थित एशियन स्कूल स्पोर्टस् फेडरेशन के संयोजन में ये आयोजन हर साल किया जाता है। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ओलंपिक और अन्य वैश्विक मुकाबलों के लिए चयनित किया जाता है। आयोजन में स्वर्णपदक जीतकर लौट रहे भीमाशंकर शनकुशल का सोमवार दोपहर भोपाल स्टेशन पर भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
भीमाशंकर के बेहतर प्रदर्शन से राज्य के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.
गौरतलब है कि उनके पिता स्वर्गीय हुकुमचंद शनकुशल विश्व के प्रख्यात योगाचार्य रहे हैं। उनके आयुर्वेदिक उपायों ने व्यक्तित्व निर्माण की कई गुत्थियों को सुलझाने में सफलता पाई है।भीमाशंकर की मां श्रीमती शुभ्रा शनकुशल आर्टिस्टिक योग की खिलाड़ी रहीं हैं और उन्होंने अपनी कला का श्रेष्ठ प्रदर्शन करके स्वर्णपदक हासिल किया था।
राज्य के खेल विभाग को नवयुवक भीमाशंकर की प्रतिभा ने अब गौर करने पर मजबूर किया है। भीमाशंकर हथाईखेड़ा डैम स्थित ज्ञानचेतना स्कूल की कक्षा दसवीं का छात्र है। इसकी उम्र 18 वर्ष है। राजधानी यूथ क्लब की व्यायामशाला में प्रशिक्षण पाने वाले भीमाशंकर के बड़े भाई ज्ञानेश्वर शनकुशल ने इस संस्था को नई ऊंचाईयां दी हैं। उसकी बड़ी बहन खुशबू शनकुशल ने एशियन गेम्स में योग चैम्पयिन है।राजधानी यूथ क्लब में प्रशिक्षण पाने वाले कई अन्य युवा खिलाड़ी भी बेहतर प्रदर्शन करके खेलों में अपना झंड़ा गाड़ रहे हैं। -

पाप करने वालों को उनके हाल पर छोड़ दो: आचार्य श्री
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की विरासत को हथियाने की होड़ इन दिनों जैन धर्मावलंबियों के जी का जंजाल बनी हुई है। ये लड़ाई इतनी कर्कश है कि इसमें कई षड़यंत्रकारी जीवित संतों को भी अपमानित करने में जुट गए हैं। राष्ट्रसंत आचार्य भगवान श्री विद्यासागर जी महामुनिराज ने साल 2019 में चातुर्मास की स्थापना दिवस पर मुनि श्री नियम सागर जी महाराज और मुनि श्री सुधा सागर जी मुनिराज को निर्यापक श्रमण की उपाधि दी थी. उन्होंने निर्यापक श्रमण व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि जब संघ बड़ा होता है, तब निर्यापक श्रमण की व्यवस्था की जाती है. मुनियों को यह ज़िम्मेदारी दी जाती है कि वे देश भर में धर्म का संदेश लेकर भ्रमण करें.तभी से आचार्य सुधासागर जी देश भर में जैन समाज को एकजुट करने और तीर्थों के प्रबंधन को सुचारू बनाने का काम कर रहे हैं। इसके बावजूद आचार्यश्री के इर्द गिर्द जमे बैठे रहे षड़यंत्रकारियों ने उनकी विरासत को हड़पने के लिए तरह तरह के पाखंड शुरु कर दिए हैं। आचार्यश्री का जन्मदिन मनाना भी उसमें से एक है।
ताजा विवाद की शुरुआत सागर से हुई है।यहां के मंगलगिरी जैन तीर्थ से जुड़े कुछ ट्रस्टियों ने खुद को जैन पंचायत का नेता लिखना शुरु कर दिया था। संकोच से भरे जैन धर्मावलंबियों ने चुप्पी साध रखी थी क्योंकि सामान्य कार्यक्रमों में ये लोग बड़ी बड़ी धनराशि दान की घोषणा करते रहते थे। जबकि हकीकत ये थी कि ये लोग जैन समाज की ही धनराशि विभिन्न मदों में निकालकर उसे अपने नाम की दानराशि बता देते थे। आचार्य सुधा सागर जी की जानकारी में जब ये तथ्य लाए गए तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कह दिया कि हमें उस राशि का ब्याज नहीं चाहिए आप तो समाज की मूल राशि वापस कर दीजिए। इस घटनाक्रम के बाद कतिपय षड़यंत्रकारियों ने वाट्सएप ग्रुप पर अनर्गल बयानबाजी करना शुरु कर दिया।
दबंग मुनि और सख्त प्रशासक सुधासागर जी को अपमानित करने के लिए उन्होंने सार्वजनिक मंच पर निवेदन किया कि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के जन्मदिवस शरद पूर्णिमा पर आयोजित होने जा रहे समारोह में आप भी शामिल होकर हमें आशीर्वाद प्रदान करें। इस पर सुधासागर जी ने फटकार लगाते हुए कहा कि आचार्यश्री किसी भौतिक शरीर के जन्मदिन मनाने के खिलाफ थे। हम तो उनके उपदेशों को आत्मसात किए हुए हैं और उन पर अमल भी करते हैं। उन्होंने जैन धर्म की प्रभावना का जो दायित्व हमें सौंपा है हम वो कर रहे हैं। अब यदि हम सार्वजनिक मंच से आयोजन में शामिल होने से इंकार करते हैं तो ये कहा जाएगा कि मैं आचार्यश्री का विरोधी हूं। इसके विपरीत यदि आयोजन में शामिल होते हैं तो कहा जाएगा कि ये अपने गुरु की आज्ञा का पालन नहीं कर रहे हैं।
इस घटना पर पीठासीन आचार्य समयसागर जी ने तो कुछ नहीं कहा बल्कि संघ से जुड़े कुछ महंतों ने इशारा करके आचार्यश्री का जन्मदिन मनाने के निर्देश दिए। उनका प्रयास है कि सार्वजनिक तौर पर मना करने के बावजूद आचार्यश्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा तो ये नैरेटिव गढ़ना सरल होगा कि आचार्य सुधासागर जी जैन समाज के सर्वमान्य संत नहीं हैं। आज शरदपूर्णिमा के अवसर पर जब प्रदेश के कुछ शहरों में आचार्यश्री का जन्मदिन मनाने की बात कही गई तो जैन समाज के बीच की अराजकता एक बार फिर उजागर हो गई है।
इस तरह की गंदगी स्वयं आचार्यश्री विद्यासागर जी के समयकाल में भी छुटपुट तरीके से उजागर होती रही है। कई बार उनके शिष्यों ने इस विषय पर आचार्यश्री से भी शिकायत की थी। इस पर उन्होंने कहा कि हम लोग सामाजिक सहयोग से बड़े प्रकल्प शुरु कर रहे हैं। इतने विशाल कार्यों में जुड़े कुछ लोग गड़बड़ियां भी करते हैं इसकी जानकारी भी सामने आ जाती है। इसके बावजूद हमें अपना कार्य करते रहना है। जो पाप कर्म में लीन रहेगा उसका पाप ही उसकी गति सुनिश्चित करेगा। हम इस पर क्यों परेशान हों। वे अपने शिष्यों से कहते थे कि कई व्यक्ति अपने कर्म और भाव में सामंजस्य नहीं बिठा पाते हैं। इसलिए ऐसे व्यक्तियों की आलोचना उनके सामने एकांत में की जानी चाहिए । सार्वजनिक रूप से तो उसके अच्छे कार्यों का समर्थन किया जाना चाहिए।
प्रख्यात दार्शनिक ओशो कहते थे कि जब कोई आत्मज्ञानी व्यक्ति अपना शरीर छोड़ता है तो वह जगह या तो मंदिर बन जाती है या फिर दूकान। उनका ये कथन इन दिनों जैन समाज के बीच कलंकित चेहरा लेकर सामने आ रहा है।मुनि संघ के सदस्य तो इन हालात को समझ रहे हैं। वे इस पर चर्चा भी कर रहे हैं। जैन मुनि विषद सागर जी ने तो सार्वजनिक तौर पर इस मुद्दे पर प्रकाश डाला और संघ के मन की व्यथा सार्वजनिक तौर पर बयान की है। इसके बावजूद कई दूकानदार अपना धंधा जारी रखे हुए हैं। आचार्यश्री का जन्मदिन मनाकर वे भक्तों की भावनाओं का दोहन करते रहते हैं। कई लोगों के लिए तो शरद पूर्णिमा पच्चीस लाख रुपयों से एक करोड़ रुपयों तक का धंधा दे जाती है। जाहिर है कि वे किसी तत्वज्ञानी की सलाह पर आखिर क्यों गौर करेंगे। मोक्ष किसने देखा है और हर कोई तो मोक्षगामी बनना भी नहीं चाहता। फिर पाप की गति क्या होगी ये तब देखा जाएगा जब इसके नतीजे आएंगे। -

राम-रावण के धर्मयुद्ध का विजयपर्व दशहरा धूमधाम से मनेगा
भोपाल,09 अक्टूबर (प्रेस इंफार्मेशन सेंटर)। राजधानी के बिट्टन मार्केट स्थित दशहरा मैदान पर हर साल की तरह इस बार भी भव्य दशहरा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। शनिवार 12 अक्टूबर को सायं 6.30 बजे विशाल रंगारंग कार्यक्रम की तैयारियां शुरु हो गईं हैं।राम रावण युद्ध के बाद यहां श्री राम का राजतिलक होगा और आतिशबाजी के साथ रावण,कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।
अरेरा (राजधानी) उत्सव समिति और दैनिक भास्कर के संयुक्त आयोजन समिति के अध्यक्ष एडव्होकेट राजेश व्यास ने बताया कि लगातार 46 वर्षों से आयोजित किए जा रहे इस भव्य समारोह में भगवान श्रीराम और लंकापति रावण के बीच हुए धर्मयुद्ध का मंचन किया जाएगा। कलाकारों के संवाद के माध्यम से नई पीढ़ी इस सनातन कथा का मर्म समझ पाएगी। अनीति के प्रतीक रावण के वध के बाद भगवान श्रीराम का राजतिलक होगा। इसके बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की विजय के इस उपलक्ष्य पर आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी।
इस आयोजन में सागर ग्रुप के चेयरमेन माननीय सुधीर अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भास्कर समूह के डायरेक्टर माननीय गिरीश अग्रवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भोपाल सीहोर के सांसद माननीय आलोक शर्मा महापौर श्रीमती मालती राय उपस्थित रहेंगे। अतिथिगणों में दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी, पाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतानसिंह पाल, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी,भाजपा प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, बीडीए पूर्व उपाध्यक्ष सुनील पांडे, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, यूनिक कॉलेज के चेयरमेन राजीव चौधरी, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.गौरीशंकर शर्मा,परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पं.विष्णु राजौरिया धर्माधिकारी,इंजी अशोक शर्मा, सद्गुगुरु नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष विलास बुचके, समाजसेवी गोविंद गोयल, 1100 क्वा. हनुमान मंदिर के महंत पं.रमाशंकर थापक, बंसल ग्रुप के सीएमडी सुनील बंसल, पीपुल्स ग्रुप के डायरेक्टर मयंक विश्नोई, सौरभ मेटल के सीएमडी राकेश अग्रवाल, समाजसेवी तरुण नारंग, श्रीमती साडी मॉल के सीएमडी रमेश लिलवानी, गांधी पीआर कॉलेज के चेयरमेन सुरेन्द्र गांधी, एड्वोकेट विकास पांडे, प्रेस इंफार्मेशन सेंटर के अध्यक्ष एवं संपादक पत्रकार आलोक सिंघई, दैनिक राष्ट्रीय उदय के मुख्य संपादक उदय सिंह, पूर्व कृषि अधिकारी श्रीमती करुणा सलूजा,मुख्य संरक्षक श्रीमती लीलादेवी कस्तूरचंद व्यास उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिति के महासचिव, संजय सोमानी, संयोजक गिरीश अग्रवाल, आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्र भूषण बादल, कार्यकारी अध्यक्ष सीए प्रवीण साहू, मुख्य प्रवक्ता राजेश खरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार भुवनेश्वर शर्मा , एड्वोकेट केपी श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, दिनेश लिलवानी, सचिव राहुल शर्मा एड्वोकेट, मातृ़शक्ति प्रमुख सुनीता राजपूत, रामलीला मंचन संयोजक महंत रामगोपाल तिवारी, सह सचिव कौशल राय, मातृशक्ति सह प्रमुख एडवोकेट अनुराधा पाराशर, एडवोकेट लता आठ्या, कार्यक्रम के महत्वपूर्ण सूत्र संचालन करेंगे।
चल समारोह संयोजक मंडल के वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, विकास सिंह, सन्नी अहिरवार, पुनीत माहेश्वरी, कमलेश कारा,आस्तिक द्विवेदी, स्वप्निल मिश्रा, वित्तीय सलाहकार एडवोकेट सुनील गौतम, उपाध्यक्ष नोटरी अतुल तिवारी, विजय लिलवानी, सुमित पांडे, सुरेश मारण, एड.रामचंद्र दांगी, प्रवक्ता एड.नरेश गांगुली, राकेश, एड.लोकेश तिवारी, एड.जूही रघुवंशी, एड.धीरज डेंगे समेत भारी संख्या में गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।
-

लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार और जरूरत मंदों को भोजन कराने वाले वंदनीय
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने किया जनसंवेदना संस्था की स्मारिका का विमोचनभोपाल, 28 सितंबर। गरीब परिवारों के मृत परिजनों और लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाली सामाजिक संस्था जन संवेदना के स्मारिका अंक(मानव सेवा ही माधव सेवा) का विमोचन आज मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने कर कमलों से किया। भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता को उत्कृष्ट समाजसेवा बताया।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने बताया कि संस्था के सहयोगियों और हितग्राहियों के योगदान को याद करने के लिए हर साल इस स्मारिका का प्रकाशन किया जाता है। मानवसेवा के पुनीत कार्य के अक्षयपात्र में अपना योगदान देने वाले समाजसेवियों को देख सुनकर आम नागरिकों के मन में भी अपने सामाजिक दायित्वों का बोध हो सके इस उद्देश्य से संस्था ने अपनी वेवसाईट भी बनाई है। इसके बावजूद प्रमाणिक दस्तावेज के रूप में हम दानदाताओं और हितग्राहियों के नाम समाज के सामने लाते हैं।
श्री अग्रवाल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने कहा कि उन्हें संस्था के पुनीत कार्यों की जानकारी पहले से है। इस तरह के सामाजिक कार्य ही वसुधैव कुटुंबकम की भावना को मजबूती प्रदान करते हैं। भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में आयोजित मानव सेवा ही माधव सेवा कार्यक्रम में उन्होंने संस्था की स्मारिका को आम नागरिकों के लिए लोकार्पित किया। इस दौरान भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी,भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल,एवं हिमांशु अग्रवाल भी मौजूद थे।
संस्था की ओर से पिछले सोलह सालों से लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। पुलिस को प्राप्त होने वाली लावारिस लाशें हों या फिर गरीबी से जूझते बेसहारा परिवारों के परिजनों का अंतिम संस्कार हो,संस्था आगे बढ़कर इस पुनीत कार्य को अपने हाथों से संपन्न कराती है। बीमारी से जूझते गरीब परिवारों और जरूरत मंदों को भी संस्था की ओर से भोजन कराया जाता है। आमतौर पर भोजन वितरण का कार्य एम्स या राजधानी के अन्य असपतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों के बीच किया जाता है।
उन्होंने बताया कि राजधानी के अलावा प्रदेश के अन्य स्थानों के लोग सहयोग देकर इस पुनीत कार्य की ज्योति जलाए हुए हैं। विदेशों में नौकरियां करने वाले युवा और वहां बस चुके बुजुर्ग भी अपने परिजनों की याद में समाजसेवा करके अपना जन्म सार्थक करने का अवसर तलाशते हैं। संस्था ने समाजसेवा के इस कार्य को पूरी पारदर्शिता से करने के लिए दान राशि को आन लाईन प्राप्त करने की सुविधा विकसित की है। इस कार्य को स्थानीय पुलिस के रिकार्ड के अनुसार ही संपन्न कराया जाता है। संस्था की विश्वसनीयता बनी रहे इसके लिए डाक्टर्स क्लब परिसर स्थित जनसंवेदना के कार्यालय में समाजसेवियों से योगदान लिया जाता है। संस्था के भवन निर्माण और शव वाहन व एंबुलेंस सेवा के लिए भी विभिन्न संगठनों और नागरिकों की ओर से योगदान दिया जाता है। -

संविधान से सदियों पुराना कर्म सिद्धांत
देश और दुनिया के दूर दराज के देशों में भी आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में जबसे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आव्हान किया उसके बाद से तो गली गली और गांव गांव में जन्माष्टमी का माहौल सुरम्य बन चला है। हमेशा की तरह इस बार भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेश भर में बारिश के छींटे पड़ रहे हैं। कई इलाकों में तो इतना अधिक पानी गिर रहा है कि मानों भगवान स्वयं नंदलाला के जन्म से आल्हादित हैं। ऐसे में कई विपक्षी नेताओं ने सरकार के आव्हान से असहमति जताते हुए बेसुरा राग अलापना शुरु कर दिया है। उन नेताओं का कहना है कि जन्माष्टमी जनता मनाए, धार्मिक संगठन मनाएं तो ठीक है लेकिन सरकार क्यों आव्हान कर रही है। दरअसल ये सभी वे आवाजें हैं जो विदेशी धर्मों की गोद में फलती फूलती रहीं हैं। आयातित सोच में रंगे इन नेताओं ने हमेशा सनातन को निशाना बनाया है। विदेशी सोच की नकल करने वाले ये नादान कहते हैं कि देश को आगे बढ़ना है तो किसी एक धर्म को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। उन लोगों को ये नहीं मालूम कि समूची वसुधा को अपना कुटुंब मानने वाला सनातन किसी भी खंडशः सोच से मीलों आगे सोचता है। आक्रांता बनकर भारत में आए जो विदेशी सोच कभी भी भारत के अस्तित्व को कुचल नहीं पाए वे आज संविधान की दुहाई देकर कह रहे हैं कि कृष्ण जनमाष्टमी मनाने से अन्य धर्मों को असमानता भरे माहौल का सामना करना पड़ेगा। ऐसे बयान देने वालों को श्रीमद भगवत गीता के उपदेशों की जानकारी मिल सके इसीलिए तो जन्माष्टमी का आयोजन धूमधाम से मनाया जा रहा है। जब युद्ध की तलवारें खिंची हुई हों तब कर्म का उपदेश देने वाले देवकीनंदन के मंत्र और भी ज्यादा सार्थक हो जाते हैं। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान यही ज्ञान देने के लिए तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युद्धभूमि तक गए थे। हठी जेलेंस्की यदि इस भाषा को समझ जाते तो यूक्रेन एक बार फिर खुशहाल देश बन सकता था। रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने तो भारत के प्रयासों का समर्थन करते हुए युद्ध रोक दिया। रूस भी चाहता है कि शांति का कोई मार्ग निकले। ये संभव इसलिए नहीं हो सका कि किसी ने यूक्रेन या अमेरिका को पहले कभी गीता के उपदेश नहीं सुनाए। युद्ध भूमि की हुंकार के बीच उन उपदेशों को समझने का सामर्थ्य आम योद्धा में नहीं होता। यदि श्रीकृष्ण दुर्योधन से कहते कि अनीति और अधर्म की राह पर चलोगे तो कर्म फल तुम्हें छोड़ेगा नहीं ऐसे में तुम्हारा नाश हो जाएगा,तो वो नहीं मानता। । कुछ ऐसी ही चुनौतियों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत का दर्शन युद्धभूमि तक पहुंचाकर अपना दायित्व निभाया। कमोबेश यही प्रयास मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कर रहे हैं। जब विदेशी घुसपैठियों, आक्रांताओं और षड़यंत्रों के साथ कांग्रेस की पारिवारिक परंपरा के अध्यक्ष राहुल गांधी देश में जातिगत जनगणना का वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रहे हैं तब उन्हें गीता के उपदेश अवश्य पढ़ने चाहिए। मध्यप्रदेश की धरती से गीता का कर्म सिद्धांत पूरे विश्व को एक बार फिर सत्य के मार्ग पर चलने का आग्रह कर रहा है। चाहे असददुद्दीन औवेसी हों या फिर कांग्रेस के चंपू टाईप नेता उन सभी को समझना होगा कि भारत का संविधान लागू हुए तो मात्र 74 वर्ष हुए हैं। ये देश तो हजारों सालों से भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्री राम के बनाए आदर्शों पर चल रहा है। तबसे यहां कभी किसी अन्य धर्म या विचार को पद दलित करने का विचार नहीं फैला। चंद लुटेरों ने भले ही भारत की अस्मिता को कुचलने का प्रयास किया हो पर भारत आज भी अविचल और अडिग है। स्थिर है और संपूर्ण है। कितने ही आक्रांता आए और आकर चले गए। हम अपने शाश्वत सिद्धांतों पर लगातार चलते जा रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी तो यही समझाने का प्रयास कर रही है कि केवल और केवल सत्य के मार्ग पर चलिए। अन्य विचारों से गुमराह होकर सत्कर्म के मार्ग से विमुख होंगे तो फिर दंड भी आपको ही भोगना पड़ेगा। भारत अभी घोषित युद्ध के दौर में नहीं पहुंचा है इसलिए शायद नंदलाला के जीवनदर्शन की ये पुकार भटके हुए नौजवानों और नागरिकों का पुण्य मार्ग प्रशस्त करेगी। -

संदीप डाकोलिया ने फिर संभाली जैन पत्रकारों की कमान
अ.भा.जैन पत्रकार संघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक महेश्वर में हुई संपन्न ,
महेश्वर,7अगस्त (प्रेस इनफॉर्मेशन सेंटर) अ.भा. जैन पत्रकार संघ मध्य प्रदेश की विशेष बैठक 6 अगस्त मंगलवार को महेश्वर (जिला खरगोन )में आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संदीप डाकोलिया ने की। प्रारंभ में सभी पधाधिकारियो ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य संरक्षक हिम्मत मेहता, ऋतुराज बुडावनवाला, संस्थापक अध्यक्ष संजय लोढ़ा, मुख्य सलाहकार जवाहर डोसी , राजेश नाहर, वरिष्ठ पत्रकार इंदर मल सांड आदि ने विशेष रूप से उपस्थित रह कर मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रदेश महासचिव शिरीष सकलेचा ने बताया कि बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी प्रदेश संयुक्त सचिव अरुण बुरड, प्रचार सचिव नेमीचंद कावड़िया, कार्यसमिति सदस्य विशाल वागमार, मनोज भंडारी, राजकुमार नाहर, अनिल जैन, ओमप्रकाश कोचर, देवेन्द्र जैन ,निलेश जैन, पियूष पटवा,पंकज खिंवसरा मोजूद रहे। सदस्यो ने अपने अपने सुझाव देकर संघटन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। अध्यक्ष संदीप डाकोलिया ने कहा कि अ.भा.जैन पत्रकार संघ मप्र शासन द्वारा पंजीकृत संस्था होकर प्रदेश के जैन पत्रकारों को एकजुट कर उनके हितों के लिए संघर्षरत रहा हैं। संघटन द्वारा सदस्यो के लिए दो वर्ष के परिचय पत्र बनाने का काम इस वर्ष भी किया गया। आपने कहा कि हमारे सदस्यो को अन्य समानांतर संघटन की गतिविधियों व आयोजनों में शामिल होने से बचना होगा।
क्योंकि हम यदि संघटित रहेंगे तो हमारा संघ और अधिक रचनात्मक कार्य करेगा।बैठक में नवंबर माह में संघ का एक मिलन समारोह श्री नागेश्वर तीर्थ ,या सैलाना में आयोजित करने का निर्णय हुआ। स्थान का चयन कोर कमेटी की बैठक में होगा। सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा हुई।
डाकोलिया पुनः अध्यक्ष…
कार्य समिति की बैठक में वरिष्ठ जनों की समिति से प्रदेश अध्यक्ष पद पर पुनः संदीप डाकोलिया (करही)के नाम की घोषणा की गई। जिसका सभी ने करतल ध्वनि से व माला पहनाकर स्वागत किया। डाकोलिया ने सभी का आभार माना और कहा कि आप सभी के सहयोग से मैं पूरी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वाह करूंगा।इस अवसर पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जे.पटवा की सुपुत्री मुमुक्षु मीमांसा के संयम जीवन की राह पर चलने का निर्णय लेने पर पटवा का शाल ओढ़ाकर , श्री फल भेट कर बहुमान किया गया।
राष्ट्र गीत के साथ बैठक का समापन हुआ।
संचालन प्रदेश महासचिव शिरीष सकलेचा ने किया ।आभार अरुण बुरड ने माना। बैठक के बाद सभी पदाधिकारीयो ने महेश्वर भ्रमण किया। -

भारतीय योग परंपरा की मशाल थामकर आगे आई आचार्य हुकुमचंद शनकुशल की नई पीढ़ी
भोपाल,21 जून(प्रेस इंफार्मेशन सेंटर)। प्रसिद्ध योग गुरु आचार्य हुकुमचंद शनकुशल की नई पीढ़ी ने उनकी समृद्ध योग परंपरा की मशाल थामकर एक नया अध्याय लिख डाला है। उनके पुत्रों,पुत्री और शिष्यों ने योग के क्षेत्र में नए कीर्तिमान गढ़ना आरंभ कर दिये हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आनंद नगर स्थित आश्रम में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों और युवाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन करके उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चालू हुआ भारतीय योग दिवस आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चला है। इस अवसर पर भोपाल में भी कई स्थानों पर योग दिवस के आयोजन हुए। आनंद नगर स्थित भारतीय योग अनुसंधान केन्द्र परिसर में ये आयोजन धूमधाम से मनाया गया। भारतीय योग अनुसंधान केन्द्र में योगमाता डाक्टर शुभ्रा शनकुशल, सचिव ज्ञानेश्वर शनकुशल, और खुशबू शनकुशल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए।
स्वर्गीय आचार्य हुकुमचंद शनकुशल ने जिस योग परंपरा के माध्यम से भारत की यशोगाथा लिखी थी उसी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए योग गीतों पर आसनों का लयबद्ध प्रदर्शन किया गया। गुरुमाता शुभ्रा शनकुशल ने बताया कि आचार्यश्री ने लगभग पंद्रह साल पहले रोम में जगत गुरु शंकराचार्य के नेतृत्व में सबसे पहले योग दिवस का शंखनाद किया था। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से यूनाईटेड नेशंस ने योग दिवस मनाने का अभियान पूरी दुनिया में शुरु कर दिया है।
कार्यक्रम में मौजूद पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी , वार्ड 62 की पार्षद सुश्री छाया ठाकुर, पार्षद सुश्री विश्वकर्मा आदि ने आयोजन का आनंद लिया और युवाओं की आगे बढ़ती नई पीढ़ी को अपना शुभाशीष प्रदान किया। इस अवसर पर भीमाशंकर शनकुशल ने नोली क्रिया और हैंड स्टैंडिंग के साथ एसओएस बालग्राम के बच्चों को प्रशिक्षण दिया। भीमाशंकर के कुशल योग प्रदर्शन को सभी आगंतुकों ने बहुत सराहा।
योग दिवस के आयोजन में शामिल बच्चों और युवाओं को पुरस्कार एवं पुरस्कार वितरण श्री दीपक जोशी और अर्जुन यादव के कर कमलों से किया गया। ज्ञानेश्वर शनकुशल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और योग परंपरा को एक बार फिर ऊंचाईयों पर ले जाने का आव्हान किया। -

आयुर्वेद के उपायों से महिलाओं का उपचार सरल
महिला स्वास्थ्य विषय पर सेमिनार कर आयुर्वेद डॉक्टर्स ने मनाया मकर संक्रांति पर्व
- भोपाल,14 जनवरी(प्रेस इंफार्मेशन सेंटर)। शहर के महिला आयुर्वेद डॉक्टर के संगठन वीमेन ऑफ़ विजडम के भोपाल चैप्टर द्वारा अपोलो सेज हॉस्पिटल के सेज आनंदम विभाग के संयुक्त तत्वाधान में महिला स्वास्थ्य संरक्षण, एवं प्रसूति से संबंधित जटिल समस्याओं एवम उनके समाधान, विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें भोपाल संभाग की लगभग 100 आयुष महिला डॉक्टर्स ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर बबिता शर्मा ने बताया की यह संगठन नियमित रूप से स्वास्थ संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर सेमिनार, अतिथि व्याख्यान, कर्मशाला आदि का आयोजन करता रहता है। इस कार्यक्रम के प्रथम हिस्से में अपोलो सेज अस्पताल के स्त्री रोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ स्त्री रोग एवम प्रसव संबंधित जटिलताओं और उसके उपचार विषय पर हेल्थ टॉक के द्वारा अपना ज्ञानवर्धन किया तथा अगले हिस्से में संगठन के सभी सदस्यों ने मिलकर उत्तरायण पर्व के उपलक्ष्य में पीले रंग की ड्रेसेज पहनकर तथा पतंग प्रॉप के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का जमकर मजा उठाया, जिसमे समूह नृत्य प्रतियोगिता, रैंप वॉक में सभी डॉक्टर ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।- कार्यक्रम में आयुर्वेद के विकास और प्रचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर की वरिष्ठ महिला आयुर्वेद विशेषज्ञ
डॉक्टर निबेदिता मिश्र को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया । आयोजन समिति सदस्य डॉ गायत्री, डॉ प्रीति चोपड़ा, डॉ मोनिका, डॉ स्वाति, डॉ श्रद्धा डॉ आशी, डॉ नीरू कुंदवानी थीं।
-

बेसहारा बच्चों और घुमंतू आवासहीनों को भोजन कंबल का सहारा बनी जनसंवेदना
भोपाल, 14 जनवरी(प्रेस इंफार्मेशन सेंटर)। मकर संक्रांति के अवसर पर आज बेसहारा और लावारिसों की सेवा में जुटे जनसंवेदना संस्था परिवार के सदस्यों ने आवासहीन बच्चों और नागरिकों को भोजन,मिठाई और कंबल बांटकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। इस आयोजन को मानवता संरक्षण ट्रस्ट ने अपने मार्गदर्शन में संपन्न कराया ।
मानवता संरक्षक ट्रस्ट की सचिव अधिवक्ता विनीता तोमर ने आज जनसंवेदना परिवार को सिंगार चोली पुल के नीचे अस्थायी तौर पर रह रहे आवासहीन परिवारों और बेसहारा घूमंतू बच्चों की जानकारी दी थी। मानवता संरक्षक ट्रस्ट इन बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा और उन्हें मूलभूत जनरूरतें पूरी करने के लिए अभियान चला रही है। विनीता तोमर ने बताया कि ये बच्चे उचित देखभाल के अभाव में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय होते जा रहे थे। ये बच्चे स्कूली शिक्षा से भी वंचित हैं इसलिए ट्रस्ट के सदस्यों ने इन बच्चों में आधारभूत ज्ञानबोध जगाने की मुहिम चला रखी है।
जनसंवेदना संस्था के राधेश्याम अग्रवाल ने आवासहीनों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित किए.
मकर संक्रांति के त्यौहार पर ये बच्चे और उनके अभिभावक स्वयं को समाज से कटा हुआ महसूस न करें इसके लिए ट्रस्ट के सदस्यों ने जनसंवेदना संस्था के अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल से आग्रह किया था कि हम मिल जुलकर इन बच्चों के साथ यदि त्यौहार मनाएंगे तो उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने का माहौल बन सकेगा। इस पर संस्था परिवार के उदयभान सिंह, आलोक सिंघई और सुनील ने श्री अग्रवाल के साथ मिलकर बच्चों के लिए लड्डू ,मिठाई के पैकेट और पूरी सब्जी के साथ भोजन के पैकेट बांटकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का प्रयास किया। इस अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल बांटकर उन्हें ठंड से बचाने का प्रबंध भी किया गया।
आवारा बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए संस्था उन्हें रेखांकित भी करती जा रही है।
मानवता संरक्षण ट्रस्ट की सचिव अधिवक्ता विनीता तोमर ने बताया कि इन बच्चों के आधारकार्ड नहीं हैं जिससे इनकी पहचान करना कठिन होता है। आए दिन इनके विरुद्ध पुलिस प्रकरण भी लाद दिए जाते हैं। हमारा प्रयास है कि इनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए इनके आधार कार्ड बनवाए जाएं ताकि उन्हें असामाजिक तत्वों के षड़यंत्रों से बचाया जा सके। सिंगारचोली ओव्हर ब्रिज के नीचे रह रहे इन बच्चों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश लाने के लिए ट्रस्ट की यूथ वालिंटियर नगमा शेख, श्याला अली, इलमा आदि भी लगातार प्रयास कर रहीं हैं।
समाजसेवियों के सहयोग से विकास की दौड़ में पिछड़ गए लोगों को मुख्यधारा में लाने के प्रयास हो रहे हैं.
जनसंवेदना के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम अग्रवाल ने बताया कि संस्था बेसहारा एवं गरीब परिवारों के लिए निःशुल्क भोजन और विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्थाएं करती है। आज प्रवासी मजदूरों, बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए संस्था ने जो भोजन के पैकेट वितरित किए उसके लिए मानतवा संरक्षण ट्रस्ट की अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने आभार व्यक्त किया है। -

दिव्यांगों की मुस्कान से खुलते हैं समृद्धि के नए द्वार बोले देशमुख
भोपाल 08 अक्टूबर(प्रेस इंफार्मेशन सेंटर)।मध्यप्रदेश में अपनी आर्थिक सेवाओं के लिए तेजी से बढ़ता इक्विटास स्माल फाइनेंस बैंक अब सेवा के क्षेत्र में भी अपना दायित्व निभा रहा है। प्रदेश के करीबन डेढ़ हजार दिव्यांग बच्चों के खेल आयोजन में इक्विटास बैंक ने भी बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई है। दिव्यांग बच्चों ने समाज का स्नेह पाकर रविवार को भोपाल के टीटीनगर स्टेडियम में जो सतरंगा संसार रचा उसने सामान्य नागरिकों में संतोष का भाव जगाया है। शारीरिक चुनौतियों से जूझते इन बच्चों को उमंगों से भरने वाले संस्थानों के बीच इक्विटास बैंक ने भी अपनी पृष्ठभूमि से मिले संस्कारों का परिचय दिया है।
इक्विटास स्माल फाईनेंस बैंक के क्षेत्रीय व्यापार प्रबंधक अमित देशपांडे ने इस अवसर पर कहा कि बैंक अपनी स्थापना काल से सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहा है। इस श्रंखला में बैंक ने इन स्पेशल बच्चों के खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह से भागीदारी निभाई है। उन्होंने कहा कि समाज जब दिव्यांग बच्चों और नागरिकों के प्रति अपना सामाजिक दायित्वों का बढ़ चढ़कर निर्वहन करता है तो समृद्धि के नए द्वार भी खुलने लगते हैं। यह आयोजन भोपाल का रोटरी क्लब मिडटाऊन पिछले इक्कीस सालों से कर रहा है। सामाजिक संस्थाओं की बढ़ती भागीदारी के बीच इस प्रदेश व्यापी आयोजन में भाग लेने वाले बच्चों की संख्या भी निरंतर बढ़ती जा रही है।शाखा प्रबंधक लोकेश जैन ने बताया कि बैंक के सभी कर्मचारियों ने इस आयोजन में शामिल होकर बच्चों को अपना दुलार दिया और आयोजन में सहयोग देने का अपना दायित्व निभाया।
इक्विटास स्माल फाईनेंस बैंक के क्षेत्रीय व्यापार प्रबंधक अमित देशपांडे और शाखा प्रबंधक लोकेश जैन ने दिव्यांग बच्चों के लिए पुरस्कार वितरित किए और उनके आयोजनों में अपनी सक्रिय भागीदारी भी की। इस कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणी के 1500 स्पेशल बच्चे विदिशा, खरगोन, राजगढ़, होशंगाबाद, भोपाल, रीवा, जबलपुर, इंदौर, देवास, शुजालपुर , नरसिंहगढ़, नागदा से भाग लेने आए। स्पेशल ओलंपिक मापदंड के अनुसार दौड़, रिले दौड़, हिट द बाल, कैरम, पावर ऑफ रिस्ट, शॉटपुट के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुई।
इस बार भोपाल के सभी रोटरी क्लब के सहयोग से भोपाल में टाउन ने ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया । यह आयोजन सभी दर्शकों के लिए खुला है। भोपाल रोटरी क्लब मिड टाउन के वर्तमान अध्यक्ष अध्यक्ष आभास जैन ने बताया कि भोपाल और मध्य प्रदेश के लोगों से आने वाले सभी प्रतिभागियों का विशेष रूप से ध्यान रखा गया यहां उन्हें आवास और परिवहन की सुविधा क्लब की ओर से उपलब्ध कराई गई। विंटर गेम प्रोग्राम के चेयरपर्सन संजय निगम ने बताया कि आयोजन में शामिल होने वाले सभी दिव्यांग प्रतिभागियों को अनिवार्य रूप से प्रमाण पत्र और रिटर्न गिफ्ट 20 क्लब की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं सभी विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए इस कार्यक्रम में एशियाई दिव्यांग खेलों में भाग लेने वाले कई प्रतिभागी भी शामिल हुए।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के अतिरिक्त मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, भोपाल जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर प्रभाकर तिवारी, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के डीजी ई अनीश मलिक, डीजीएन सुनील मल्होत्रा वर्तमान डीजी रितु ग्रोवर, पीजी डी गजेंद्र नारंग, आलोक बिल्लौर ,जितेंद्र जैन, कर्नल, महेंद्र मिश्रा और रोटेरियन धीरेंद्र दत्त प्रमुख रूप से उपस्थित थे । इस अवसर पर बिंटर गेम्स की स्मारिका का विमोचन की किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब भोपाल में टाउन के सुनील, भार्गव अमित तनेजा , राजेश नामदेव विनोद तिवारी , वीरेंद्र गुर्जर, हेम सिंह गुर्जर तरुण तनेजा, नीतू तिवारी, रूचिता अग्रवाल,श्रीमती शोभा भार्गव श्रीमती प्रीति उपाध्याय श्री शुभ्रांशु उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भोपाल के विभिन्न रोटरी क्लबो के सदस्य उपस्थित थे। -

वंचितों का उपचार सेवा भावना से करें बोले महामहिम
भोपाल, 5 अगस्त(प्रेस इंफार्मेशन सेंटर)। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने चिकित्सकों से आग्रह किया है कि वे सेवा भावना के साथ गरीब और वंचित वर्गों का उपचार करें। माह में कम से कम एक बार ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों और वंचित बस्तियों में नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करें। मनोचिकित्सक का उपचार व्यक्ति को उसके रिश्तों, कैरियर और जीवन के विभिन्न आयामों में सुधार कर उसे खुशहाल जिन्दगी देता है। उन्होंने अपेक्षा की कि संगोष्ठी मनोरोग के पीड़ित गरीब और वंचित वर्गों की सेवा भावना के साथ मदद और उपचार पथ के प्रदर्शन में सफल होगी। श्री पटेल आज नेशनल यंग सायक्याट्रिस्ट द्वारा “हैश टैग मेंटल हेल्थ” पर आयोजित दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि राष्ट्र और समाज की गतिविधियों का सुचारू संचालन नागरिकों की शारीरिक, मानसिक क्षमताओं के साथ सामाजिकता की सम्पूर्ण स्थिति में स्वस्थ होने पर निर्भर करता है। आज समाज के सभी क्षेत्रों और वर्गों में आत्महत्या की घटनाएँ निरंतर सुनाई दे रही है। यह तेजी से उभर रहे मानसिक स्वास्थ्य संकट का संकेत है। भारत सरकार द्वारा मानसिक रोगियों की गरिमा के साथ जीवन जीने के अधिकारों को सुनिश्चित करने, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य नीति, मानसिक स्वास्थ्य देख भाल अधिनियम 2017 और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उपचार, पुनर्वास और मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के कार्य किए जा रहे हैं। सरकार के प्रयासों को प्रभावी बनाने के लिए मानसिक स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जन-जागरूकता और प्राथमिक देख-भाल में सामुदायिक सहभागिता के साथ प्रयास किए जाने चाहिए। राज्यपाल ने संगठन के सभी सदस्यों से कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, आंगनवाड़ी, पंचायत पदाधिकारियों, पुलिस एवं अन्य ग्राम स्तरीय कर्मचारियों, शिक्षित व्यक्तियों के संवेदीकरण के प्रयासों में आगे आएं। संगोष्ठी में आयुष एवं अन्य चिकित्सा पद्धतियों के चिकित्सकों की सहभागिता से रोग चिन्हांकन, प्राथमिक देखभाल प्रयासों की संभावनाओं की तलाश करें। उन्होंने समाज में मनोरोगों की रोकथाम और उपचार प्रयासों के लिए मनोचिकित्सकों के वैचारिक विमर्श को सराहनीय और समय की आवश्यकता बताया है।
विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. बी.एन. गंगाधर ने कहा कि मनोचिकित्सा के क्षेत्र में पूर्व की तुलना में आशावादी और बेहतर भविष्य का परिदृश्य बन रहा है। मनोचिकित्सा के विशेषज्ञों और विद्यार्थियों की संख्या में करीब 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। समाज में प्रचलित भ्रांतियों में कमी हुई है। मनोरोगों की उपचार पद्धति में योग जैसी पारंपरिक पद्धतियों के सम्मेलन से उपचार प्रबंधन बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि संगोष्ठी मनोरोगी के उपचार की व्यक्ति परक उपचार प्रणाली के विकास के पथ के प्रदर्शन का मंच बनें।
इंडियन सायक्याट्रिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार ने कहा कि डिजिटल क्रांति ने जीवन के सभी क्षेत्रों में आमूलचूल परिवर्तन किए हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल टेक्नोलॉजी विकास के सहचर हो सकते है, मार्गदर्शक कभी नहीं बन सकते। जरूरी यह है कि तकनीक का पूर्ण चेतना के साथ उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि सोसाइटी द्वारा संस्था गठन के 75वें वर्ष में युवा शक्तियों को उद्बोधित करने के लिए पहल की गई है। संगोष्ठी युवा चिकित्सकों को शिक्षित और दीक्षित करेगी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. आर.एन साहू ने बताया कि संगोष्ठी में मनोचिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक की संभावनाओं, सीमाओं और चुनौतियों पर चिंतन किया जाएगा। आत्महत्या, नशाखोरी जैसी समस्याओं के समाधान के प्रयासों पर शिक्षकों, अनुभवी चिकित्सकों और युवा चिकित्सकों का संवाद मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार करेगा।
आयोजन समिति सचिव डॉ. समीक्षा साहू ने धन्यवाद ज्ञापन में बताया कि संगोष्ठी से अनुभवी चिकित्सकों और युवा चिकित्सकों को संवाद का मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने संगठन के प्रतिनिधि के रूप में माह में एक बार गरीब और वंचित वर्ग को नि:शुल्क चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान करने का आश्वासन दिया। प्रारंभ में अतिथियों का पुष्प-गुच्छ से स्वागत कर स्मृति-चिन्ह भेंट किये गये।
-

जीवन का बेहतर उपसंहार समृद्ध समाज की गारंटी है-राधेश्याम अग्रवाल
भोपाल, 03 जून(प्रेस इंफार्मेशन सेंटर ). जिन लावारिस लाशों का पता ठिकाना पुलिस भी नहीं जानती राजधानी का एक आवारा मसीहा उन्हें सद्गति देकर पुण्य बटोर रहा है। उसके पुण्य भंडार को भरने में ऐसे सैकड़ों समाजसेवी जुटे हैं जिन्हें आम लोग नहीं जानते। हर दिन बीमार जरूरतमंदों को भोजन मुहैया कराना और लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करना उसकी दिनचर्या ही बन गई है। जनसंवेदना नाम की जिस संस्था को उन्होंने समाज में अनोखी पहचान दिलाई है उसमें कई चिकित्सक, पुलिस कर्मी, व्यापारी, उद्योगपति, इंजीनियर, लेखक और सामान्य लोग भी जुड़े हैं। हर दिन वे स्वेच्छा से संस्था को भोजन और कफन दफन की राशि मुहैया कराते हैं। लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब राधेश्याम अग्रवाल नाम के ये समाजसेवी कहते हैं कि जनसहयोग ने मेरा जीवन सफल बना दिया है। गुमनाम लोगों की अंतिम यात्रा का बेहतर उपसंहार देखकर उन्हें लगता है कि यही एक समृद्ध समाज की गारंटी है।
सत्तर वर्षीय राधेश्याम अग्रवाल हर दिन सुबह घर से नाश्ता करके निकलते हैं और जेल पहाड़ी स्थित अपनी संस्था के दफ्तर पहुंच जाते हैं। विभिन्न पुलिस थानों और अस्पतालों से जो जानकारियां आती हैं उसके अनुसार वे धनराशि मुहैया कराते हैं। ये दानराशि जुटाने के लिए वे दिन भर समाजसेवियों से जाकर मिलते हैं और उन्हें इस पुण्य कार्य से जोड़ते हैं। संस्था से जुड़े स्वयंसेवी और विभिन्न लोग इस दौरान दफ्तर आकर भी मिलते रहते हैं। संस्था के अभियान को जिस लगन से वे सफल बनाते रहे हैं उन्हें देखकर हर व्यक्ति नतमस्तक हो जाता है।
आमतौर पर श्रेष्ठिवर्ग में पूजा, और अपने प्रतिष्ठान के प्रति लगाव देखा जाता है, लेकिन राधेश्याम अग्रवाल के लिए तो लाशों की अंतिम क्रिया ही पूजा है ।वे लगभग अठारह सालों से ये पुण्य कार्य कर रहे हैं और कभी विश्राम नहीं करते। वे कहते हैं कि हर दिन जरूरत मंदों को भूख लगती है और हर दिन कहीं न कहीं जीवन की डोर यमराज के हाथों में जा अटकती है। वे कहते हैं कि एक दुर्घटना में बाल बाल बचने के बाद उन्होंने संकल्प किया था कि वे किसी भी गुमनाम इंसान को लावारिस होकर नहीं जाने देंगे। उन्हें इस कार्य की प्रेरणा देने का काम मेडीकोलीगल एक्सपर्ट डॉक्टर डी.के.सत्पथी ने किया था। तब वे अपराध संवाददाता के रूप में उनके पास खबर लेने जाते थे। डाक्टर सत्पथी ने उन्हें बताया कि जिन लावारिस लाशों का वे पोस्टमार्टम करते हैं उनका अंतिम संस्कार पुलिस के लिए बड़ी समस्या होता है। यदि कोई समाजसेवी ये बीड़ा उठा ले तो बेगुनाह लोगों को भी बैकुंठयात्रा कराई जा सकती है। इसी विचार ने आगे चलकर जनसंवेदना संस्था को जन्म दिया और आज यह एक विशाल नेटवर्क का रूप ले चुकी है। हजारों दानदाता इससे जुड़कर अपना भी जन्म सफल बना रहे हैं और लावारिस मरने वालों के लिए आशा की किरण बन गए हैं। -

केरल के मंदिरों में संघ की शाखा पर रोक

नई दिल्ली ,23 मई(प्रेस इंफार्मेशन सेंटर)। त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड(टीडीबी) ने सर्कुलर जारी कर केरल में अपने अधीन आने वाले मंदिरों में आरएसएस के अलावा सभी राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। टीडीबी ने सख्ती से उसके निर्देशों का पालन करने की बात कही है।
दक्षिणी राज्य केरल में टीडीबी करीब 1200 मंदिरों का प्रबंधन देखता है। टीबीडी के सर्कुलर में कहा गया है कि उसके निर्देशों का सख्ती से सभी मंदिरों में पालन किया जाए और जो अधिकारी इसका पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह पहली बार नहीं है जब टीबीडी ने आरएसएस के खिलाफ ऐसे फैसले लिए हैं। इससे पहले 2016 में भी टीबीडी ने मंदिर परिसरों में आरएसएस द्वारा हथियारों के प्रशिक्षण पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने इससे पहले 30 मार्च, 2021 को एक आदेश जारी किया था कि मंदिर परिसर का उपयोग मंदिर के अनुष्ठानों और त्योहारों के अलावा किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं किया जाना चाहिए।त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड के अध्यक्ष के अनंतगोपन ने कहा, ‘आरएसएस की शाखाएं कई मंदिरों में चल रही थीं और वहां ड्रिल जारी था। यही वजह है कि ऐसा सर्कुलर जारी किया गया। मंदिर श्रद्धालुओं के लिए होते हैं, श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। यही बोर्ड का स्टैंड है।’
देवस्वोम बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि सिर्फ आरएसएस ही नहीं, किसी भी संगठन या राजनीतिक दलों को अन्य उद्देश्यों के लिए मंदिर परिसर का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बोर्ड के उपायुक्तों, सहायक आयुक्तों, प्रशासनिक अधिकारियों और उप-समूह अधिकारियों को इस तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाने और मुख्यालय को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।
-

आसव और अरिष्ट से संवारें स्वास्थ्य
अर्जुनारिष्ट : शरीर में वायु अधिक होने से हृदय की धड़कन बढ़ना, पसीना अधिक आना, मुँह सूखना, नींद कम आना, दिल घबराना, फेफड़े के रोग तथा हृदय रोगों में लाभकारी।
अभ्रयारिष्ट : सभी प्रकार के बवासीर की प्रसिद्ध दवा है। कब्जियत, मंदाग्नि आदि उदर रोगों को नष्ट कर अग्नि को बढ़ता है। पीलिया, तिल्ली, उदर रोग, झांई, अर्बुद, ग्रहणी तथा ज्वरनाशक है।
अमृतारिष्ट : सब तरह के बुखार में लाभकारी। विषम ज्वर, जीर्ण ज्वर व पित्त ज्वर में विशेष लाभ करता है। बालकों के यकृत बढ़ने पर लाभकारी।
अरविन्दासव : बालकों को सूखा रोग, अतिसार, दूध न पचना आदि रोगों को दूर कर उन्हें हृष्ट-पुष्ट, बलवान बनाता है। पाचन क्रिया ठीक होकर रक्त, मांस व बल वृद्धि होती है। बुद्धि वर्द्धक व रक्त शुद्धि कारक है।
अशोकारिष्ट : स्त्रियों के सब प्रकार के रोग, प्रदर, (लाल, पीला, सफेद पानी), मासिक धर्म के विकार, सिर पेडू व कमर वगैरह के दर्द, पित्त दाह (हाथ व पाँव के तलवों की जलन), प्रमेह, अरुचि, उदरशूल आदि इसके सेवन से नष्ट होते हैं। शरीर की शक्ति व मुख की कांति बढ़ती है।
अश्वगंधारिष्ट : दिमागी ताकत बढ़ाने और शरीर को पुष्ट करने में विशेष लाभकारी है। मूर्छा (बेहोशी), अकारण भय, दिल की घबराहट, चित्त भ्रम, अनिद्रा, याददाश्त की कमी, मंदाग्नि, बवासीर, कब्जियत, काम में चित्त न लगना, स्नायु दुर्बलता व कमजोरी दूर करता है, बुद्धि, बल-वीर्य बढ़ाता है।
उशीरासव : समस्त पित्त विकारों में लाभदायक। रक्तपित्त, प्रमेह, बवासीर आदि में विशेष लाभकारी। पांडू रोग, कोढ़, सूजन आदि में लाभप्रद।
कनकासव : नए- पुराने दमा (श्वास), खाँसी, कुकर खाँसी, क्षय रोग आदि में अत्यंत लाभकारी। पुराना बुखार, रक्तपित्त और उरुक्षत रोगों में लाभदायक।
पुटजारिष्ट : खून के दस्त, संग्रहणी, खूनी बवासीर, आमांश, रक्तातिसार व जीर्ण ज्वर आदि रोगों में अत्यंत लाभदायक ।
कुमारी असाव : सब प्रकार के उदर रोग, तिल्ली व जिगर बढ़ना, गुल्म (वायु गोला), भोजन के बाद पेट का दर्द आदि उदर रोग नष्ट होते हैं। भोजन ठीक से पचता है तथा अरुचि दूर होती है। श्वास, खाँसी, बवासीर, पीलिया, धातुक्षय, हृदय रोग, कब्जियत व वात व्याधि को नष्ट करता है। यकृत रोग में विशेष लाभकारी।कुमारी आसव (लौह युक्त) : ऊपर लिखे गुणों के अतिरिक्त पथरी, अपस्मार, प्रमेह व शूल रोग नष्ट करता है तथा खून बढ़ाता है। मूत्र कृच्छ, अपस्मार, कृमि रोग, शुक्रदोष आदि में लाभकारी है।
खदिरादिष्ट : सब प्रकार के चर्म रोग (फोड़े-फुंसी, खुजली आदि) गण्डमाला एवं खून की तमाम खराबियों आदि में विशेष लाभकारी है।
चन्दनासव : शुक्रमेह (सुजाक), प्रमेह, पेशाब की जलन, धातु का जाना, पथरी आदि मूत्र विकारों में अत्यंत लाभदायक। पित्त शामक, पुष्टिकारक व हृदय को ताकत देता है। बल- वीर्य वर्द्धक।
जीरकाद्यरिष्ट : हाथ-पैरों की जलन, भूख कम लगना व उदर विकारों पर अतिसार, संग्रहणी व सूतिका रोगों पर लाभकारी।
दशमूलारिष्ट : बल, वीर्य व तेज बढ़ाता है तथा बाजीकारक है। स्त्रियों के प्रसूत रोग, अरुचि, शूल सूतिका, संग्रहणी, मंदाग्नि, प्रदर रोग, श्वास, खांसी वात व्याधि, कमजोरी आदि रोगों की प्रसिद्ध दवा है। शरीर पुष्ट करता है। प्रसूता स्त्रियों तथा प्रसूति के बाद इसका सेवन अवश्य करना चाहिए।
दयाल द्राक्षासव : ताकत और ताजगी से भरा सुमधुर टॉनिक है। यह भूख बढ़ाता है। दस्त साफ लाता है, खून में तेजी लाता है, काम की थकावट दूर करता है तथा नींद लाता है। दिल व दिमाग में ताजगी पैदा करता है। बल, वीर्य, रक्त मांस बढ़ाता है। कफ, खाँसी, सर्दी-जुकाम, क्षय की खाँसी, कमजोरी में लाभदायक। सब ऋतुओं में बाल, वृद्ध, स्त्री, पुरुष सभी सेवन कर सकते हैं।
द्राक्षारिष्ट : उरक्षत छाती में दर्द होना, कुकर खाँसी, गले के रोग, श्वास, काँस, क्षय, फेफड़ों की कमजोर व कब्जियत में लाभकारी तथा बलवर्द्धक है।
देवदार्व्यारिष्ट : प्रमेह, वातरोग, ग्रहणी, अर्श, मूत्र, कृच्छ, दद्रु व कुष्ठ नाशक।पत्रांगासव : सब तरह के प्रदर रोग, गर्भाशय की शिथिलता, सोमरस, ज्वर, पांडू, सूजन मंदाग्नि, अरुचि आदि रोगों को दूर करता है। वेदनायुक्त रक्त प्रदर व श्वेत प्रदर पर लाभकारी।
पिपल्यासव : मंदाग्नि, क्षय, कफ, खांसी, गुल्म, उदर रोग, ग्रहणी तथा अर्श नाशक। शोथ, यकृत व प्लीहा वृद्धि, ज्वर व अतिसार में लाभप्रद।
पुनर्नवारिष्ट : शोथ (सूजन) रोग, उदर रोग, प्लीहा वृद्धि, यकृत, जिगर बढ़ना, अम्लपित्त गुल्म आदि रोगों को नष्ट करता है तथा अधिक पेशाब लाता है। शोथ, यकृत तथा गुर्दों को विशेष लाभकारी है।
बबूलारिष्ट : रक्त विकार, अतिसार, खांसी, दमा, तपेदिक, बहुमूत्र, प्रमेह, प्रदर, उरक्षत, सोम रोग आदि में लाभकारी। छाती का दर्द, पेशाब में जलन व पीड़ा होना, धातु क्षय व सूखी खांसी में लाभकारी है।
वासारिष्ट : पुरानी खाँसी, श्वास, रक्तपित्त, बुखार में खाँसी के साथ कफ और खून का निकलना, सूखी खाँसी, गले के रोग आदि रोगों में अत्यंत लाभकारी है।
भृंगराजासव : धातु क्षय, कमजोरी, स्मरण शक्ति की कमी, नेत्र रोग, बालों का सफेद होना, प्रमेह, खाँसी आदि रोग नष्ट करता है। बलकारक व कामोद्दीपक है तथा बन्ध्यापन नष्ट करता है व खून साफ करता है।
मुस्तकारिष्ट : अग्निमांद्य, संग्रहणी, अजीर्ण, अतिसार, आदि अनेक रोगों को नष्ट करता है तथा भूख बढ़ाता है।महामंजिष्ठाद्यरिष्ट : सब प्रकार के कुष्ठ रोग, खून की खराबियाँ, उपदंश (गर्मी), फोड़े-फुंसी चकत्ते आदि रोगों पर लाभकारी तथा चर्म रोग नष्ट करता है।
रोहितकारिष्ट : तिल्ली, जिगर (लीवर), गुल्म (वायु गोला), अग्निमांद्य, पांडू, संग्रहणी आदि रोगों को दूर करता है। जिगर व तिल्ली के बढ़ जाने पर इसके उपयोग से विशेष लाभ होता है।
लोध्रासव : कफ तथा पित्त जनक प्रमेह, पेशाब की जलन, मूत्राशय में दर्द, पेशाब के रास्ते में सूजन, प्रदर आदि स्त्रियों के रोगों पर विशेष लाभकारी है। गर्भाशय की शुद्धि करता है। पांडू, बवासीर, ग्रहणी, खांसी, चक्कर आना आदि नष्ट करता है।
लोहासव : खून बढ़ाने की सुप्रसिद्ध औषधि। खून की कमी, पीलिया, गुल्म रोग, बवासीर, भगंदर संग्रहणी, बढ़े हुए जिगर और तिल्ली में विशेष लाभदायक है। दमा, खाँसी, क्षय, जीर्ण ज्वर, हृदय रोग आदि में लाभप्रद तथा बलवर्धक।
विडंगारिष्ट व विडंगासव : सब प्रकार के पेट के कृमि (कीड़ों) को नष्ट करता है तथा भगंदर, गण्डमाला, गुल्म, अश्मीर, विद्रधि, कफ, खांसी, श्वास आदि रोगों में भी लाभदायक है।
सारस्वतारिष्ट : बुद्धिवर्द्धक, आयु, वीर्य एवं कांतिवर्धक है। स्मरण शक्ति बढ़ाता है तथा मज्जान्तु हृदय व दिमाग को ताकत पहुँचाता है। मानसिक एवं शारीरिक दुर्बलता, आवाज भारी होना, नींद न आना, स्वर भंग, रुक-रुककर बोलना, (तोतलापन), हकलाना, कानों में तरह-तरह की आवाजों का होना, कम सुनाई देना आदि में अच्छा लाभ होता है। दिमागी काम करने वालों के लिए उत्तम ब्रेन टॉनिक है। उन्माद ऋतु दोष, वीर्य रोग, मूर्च्छा व अपस्मार को नष्ट करता है और बच्चों के तोतलेपन व मंदबुद्धि में लाभकारी।
सरिवाद्यासव : खून साफ करने की प्रसिद्ध दवा है। यह खून और पित्त की खराबी को मिटाता है। फोड़ा-फुंसी, खाज-खुजली, चकत्ते, वातरक्त आदि रक्त विकार, सुजाक, भगंदर, हाथ-पैर, आँख, छाती की जलन, गठिया, आमवात, वात व्याधि सभी प्रकार के रक्त दोष उपद्रव, कब्जियत, रक्त संचार की अनियमितता आदि की उत्तम औषधि है।
नोट : अधिकांश आसव-आरिष्ट 10 से 25 मिलीलीटर तक बराबर पानी मिलाकर भोजन करने के बाद दोनों समय पिए जाते हैं।