पूरी दुनिया के लिए सफल दवाएं बनाने पर चिंतन करेंगे फार्मासिस्ट

भोपाल में 23 नवम्बर को राज्य स्तरीय विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह का भव्य आयोजन,आज जागरूकता रैली निकाली जाएगी

“स्वस्थ भारत: एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (AMR) से मुकाबला” थीम पर होगा आयोजन; 1500 से अधिक फार्मेसी विद्यार्थियों सहित फार्मेसी एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के विभिन्न हितधारक होंगे शामिल

भोपाल,19 नवंबर(प्रेस इंफार्मेशन सेंटर)। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में तथा भोपाल क्षेत्र के फार्मेसी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के सहयोग से विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह – 2026 का राज्य स्तरीय आयोजन 23 नवम्बर 2026 को हंसध्वनि ऑडिटोरियम, रविन्द्र भवन, भोपाल में प्रातः 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “स्वस्थ भारत: एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (AMR) से मुकाबला” निर्धारित की गई है।इस आयोजन के अंतर्गत 20 नवम्बर 2026 को मध्यप्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल कार्यालय से टी.टी. नगर स्टेडियम तक जागरूकता रैली भी आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध, एंटीबायोटिक्स के जिम्मेदार उपयोग एवं जनस्वास्थ्य के प्रति नागरिकों को जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा।

इस भव्य आयोजन में भोपाल क्षेत्र के विभिन्न फार्मेसी महाविद्यालयों से लगभग 1500 विद्यार्थी, 300 शिक्षकगण, 100 कार्यरत फार्मासिस्ट, 50 व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी तथा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों के सहभागिता करने की अपेक्षा है। कार्यक्रम का उद्देश्य फार्मासिस्टों के स्वास्थ्य सेवा एवं जनस्वास्थ्य में योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (AMR) जैसी गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती के प्रति व्यापक जन-जागरूकता उत्पन्न करना है।

कार्यक्रम के दौरान एंटीबायोटिक्स एवं अन्य एंटीमाइक्रोबियल औषधियों के तर्कसंगत, विवेकपूर्ण एवं जिम्मेदार उपयोग, संक्रमण की रोकथाम, रोगी परामर्श तथा एंटीमाइक्रोबियल स्टेवार्डशिप में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष जोर दिया जाएगा। वर्तमान समय में एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है, जिसके प्रभावी नियंत्रण हेतु चिकित्सकों, फार्मासिस्टों, शिक्षाविदों, स्वास्थ्य संस्थानों एवं आम नागरिकों के बीच समन्वित प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ व्याख्यान, पैनल चर्चा, फार्मा क्विज, विद्यार्थी-केंद्रित शैक्षणिक एवं जागरूकता गतिविधियाँ, संवादात्मक सत्र तथा समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से फार्मेसी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, व्यावसायिक दक्षता, जिम्मेदार औषधीय व्यवहार एवं जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी, मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. मोंटू कुमार पटेल, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग जी, आरोग्य भारती, भोपाल के डॉ. अशोक वार्ष्णेय जी, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति प्रो. आलोक शर्मा, मंसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर श्री गौरव तिवारी, भोपाल नगर की महापौर श्रीमती मालती राय जी, स्वास्थ्य विभाग, मध्यप्रदेश शासन के अपर सचिव श्री धरणेन्द्र जैन (IAS), भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के संचालक श्री मनोज पुष्प (IAS) तथा मध्यप्रदेश शासन के खाद्य एवं औषधि प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता प्रस्तावित है।

विशेषज्ञ व्याख्यान के लिए AIIMS भोपाल के अतिरिक्त प्रोफेसर, जनरल मेडिसिन एवं उष्णकटिबंधीय तथा संक्रामक रोग संसाधन केंद्र एवं एंटी-रेट्रोवायरल केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. सागर खडंगा आमंत्रित हैं। वहीं, पैनल चर्चा में ICMR-NIRHE, भोपाल के निदेशक डॉ. राजनारायण तिवारी, जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, भोपाल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विजय भार्गव, IISER भोपाल के प्रोफेसर डॉ. अपूर्वा एल. कोनेर, ट्रिलियम कंसल्टिंग एंड एडवाइजरी, चंडीगढ़ के प्रबंध निदेशक डॉ. संजीत सिंह लांबा तथा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल के स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज की निदेशक प्रो. दीप्ति जैन सहित विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

यह आयोजन फार्मेसी पेशे की सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदारियों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करते हुए युवा फार्मासिस्टों को राष्ट्र के स्वास्थ्य मिशन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा। आयोजन समिति का मानना है कि शिक्षा, जन-जागरूकता, बहु-क्षेत्रीय सहयोग एवं जिम्मेदार औषधीय व्यवहार के माध्यम से एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध की चुनौती का प्रभावी मुकाबला किया जा सकता है तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित भारत के निर्माण में फार्मासिस्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम का विवरण

विवरणजानकारी
कार्यक्रमविश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह – 2026 (राज्य स्तरीय आयोजन)
दिनांक23 नवम्बर 2026
स्थानहंसध्वनि ऑडिटोरियम, रविन्द्र भवन, भोपाल
उद्घाटनप्रातः 9:30 बजे
मीडिया संवाददोपहर 12:30 बजे
आयोजकफार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल, भोपाल
थीमस्वस्थ भारत: एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (AMR) से मुकाबला
जागरूकता रैली20 नवम्बर 2026, मध्यप्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल कार्यालय से टी.टी. नगर स्टेडियम तक

मीडिया संपर्क

डॉ. संजय कुमार जैन

अध्यक्ष, मध्यप्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल

केंद्रीय परिषद सदस्य (CC Member), फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली

राज्य संयोजक – विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2026

मोबाइल: 9893025826

ईमेल: jainkb1996@gmail.com

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *