पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती आज, नेताओं सहित देश की बड़ी हस्तियों ने किया याद
भोपाल, 25 दिसंबर,(प्रेस इंफार्मेशन सेंटर)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज 97वीं जयंती है. ग्वालियर में जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर,1924 को हुआ था. 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद से यह दिन सुसाशन दिवस के रूप में मनाया जाता है.
अपने कुशल नेतृत्व और राजनैतिक सूझभूज के साथ ही वह अपनी कविताओं के लिए भी जाने जाते हैं, जिनमें से अधिकतर उन्होंने हिंदी में लिखी हैं. समय समय पर अटल जी ने कभी संसद में तो कभी कही और अपनी कविताओं से लोगों पर बहुत गहरा प्रभाव छोड़ा. उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण विभागों को संभाला, मोरारजी देसाई की सरकार में वे विदेश मंत्री रहे और बाद में भाजपा की स्थापना कर सं 1996 में देश के प्रधानमंत्री भी बने.
