भोपाल 12 सितंबर(प्रेस इंफार्मेशन सेंटर) संयुक्त माली सैनी मरार समाज भोपाल ने युगपुरुष रामजी महाजन की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मान दिवस समारोह महात्मा फुले भवन अरेरा कॉलोनी भोपाल में आयोजित किया ।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न जिलों से आए 77 समाजसेवियों जिनमें डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक एवं वैज्ञानिक सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम में आए प्रमुख अतिथियों में श्री विश्वास कैलाश सारंग मंत्री मध्य प्रदेश शासन, श्रीमती मालती राय महापौर नगर निगम भोपाल, श्री भगवान दास सबनानी विधायक दक्षिण पश्चिम भोपाल, श्री पी सी शर्मा पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन, श्री अनोखी पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल (ग्रामीण), रामनारायण चौहान, जगदीश सैनी, हरि सिंह सैनी सरपंच, राजेंद्र सैनी, राजेश चौहान, गीता प्रसाद माली पार्षद, डॉ प्रेमलता सैनी, श्रीमती शांति माली, डॉक्टर छाया सैनी, भूपेंद्र माली, बबलू सैनी, दिनेश सैनी, अजय सैनी, जगदीश सोलंकी, रामचरण माने, मधु अम्बाड़कर एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों ने मासिक महात्मा फुले दर्शन पत्रिका विशेषांक का विमोचन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जी पी माली अध्यक्ष एवं पूर्व अपर कलेक्टर द्वारा की गई श्री जी पी माली द्वारा सामाजिक बंधुओ से रामजी महाजन के आदर्श एवं समाज की एक जुटता पर चलने का आह्वान किया। समाज द्वारा यह भी निश्चय किया गया कि प्रदेश स्तरीय दूसरा महिला सम्मेलन शीघ्र ही किया जाएगा।संचालन राजेंद्र अम्बाडकर एवं घनश्याम राहुल द्वारा किया गया

Leave a Reply