प्रेस इंफार्मेशन सेंटर पहुंचे मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल

भोपाल,15 दिसंबर(प्रेस इंफार्मेशन सेंटर)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल आज अचानक प्रेस इंफार्मेशन सेंटर के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने यहां जनसंवेदना कल्याण फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री राधेश्याम अग्रवाल के 80वें जन्मदिवस के मौके पर उन्हें बधाई दी।


इस अवसर पर प्रेस इंफार्मेशन सेंटर के अध्यक्ष आलोक सिंघई, पत्रकार उदयभानु सिंह, और जय जनतंत्र सागर के संपादक डाक्टर रवीन्द्र सिलाकारी ने भी श्री अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। श्री आशीष अग्रवाल ने राधेश्याम जी को शाल और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने श्री अग्रवाल से केक कटवाकर जन्मदिन उल्लास पूर्वक मनाया।


भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने कहा कि “श्री राधेश्याम जी का जीवन मानव सेवा, संवेदना और निस्वार्थ समाजसेवा का जीवंत उदाहरण है। जनसंवेदना संस्था ने पिछले दो दशकों से निराश्रित और लावारिस व्यक्तियों के अंतिम संस्कार का जो कार्य किया वह समाज के लिए प्रेरणा देने वाला है।”


इस अवसर पर जनसंवेदना परिवार के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने भी भावपूर्ण वातावरण में जन्मदिवस मनाया और सेवा संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *