भोपाल (पीआईसीएमपीडॉटकॉम)। अहिंसा के मार्ग पर चलकर जीवन संवारने के गुर सिखाने वाले राष्ट्रसंत आचार्य विद्यासागर जी महाराज का कहना है कि देश यदि स्वाभिमान जगाकर अपने इतिहास को ही समझ ले तो वह एक बार फिर दुनिया का सबसे सुखी और समृद्धिशाली देश बन सकता है। हिंदुस्तान जैसे विशाल लोकतंत्र में हमें पक्ष और विपक्ष छोड़कर राष्ट्रीय पक्ष मजबूत करना होगा। मध्यप्रदेश की विधानसभा में आज आयोजित धर्मसभा में उन्होंने राजनेताओं को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के कल्याण की चिंता करने का उपदेश दिया। इस अनूठे आयोजन में विधानसभा के अध्यक्ष डाक्टर सीतासरन शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा के उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिंह,प्रतिपक्ष के उपनेता बाला बच्चन ने श्रीफल भेंटकर आचार्यश्री का अभिनंदन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। (more…)
Month: July 2016
-
स्वाभिमान रखो तो सुख बरसेगा – आचार्य विद्यासागर जी